अंडे किस टाइम खाने चाहिए
What is The Right Time to Eat Eggs: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है, तो अंडे का नाम उसमें आना बहुत जरूरी है। खासतौर पर अगर आप कम सस्ते में मिल जाने वाले ऐसे फूड्स की तलाश में हैं जो आपको खूब प्रोटीन प्रदान करता है, तो अंडा इसमें एक अच्छा विकल्प बन सकता है। सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि अंडे से हमारे शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और कई विटामिनों समेत जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन अंडे में मिलने वाले पोषक तत्वों का संपूर्ण लाभ उठाने के लिए यह पता लगाना जरूरी है कि उनका सेवन किस समय किया जाना चाहिए। कुछ लोग अंडे सुबह के समय खआते हैं, तो कुछ लोग शाम के समय वहीं कुछ लोग दोपहर के समय अंडे खा लेते हैं, लेकिन अंडे खाने का सही समय होना जरूरी है और उसके बारे में हम आपको खास जानकारी देने वाले हैं।