माथा और आइब्रो दर्द होने का कारण
आप में से कई लोगों के जब सिर में दर्द होता होगा तो ये ज्यादातर माथे, आंखों या आइब्रो वाले हिस्से पर होता होगा, है ना! हम इसे आम सिर दर्द समझ कर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ये दर्द किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। हमने इस विषय पर पूरी जानकारी पाने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत बांगा से बात की, उन्होंने बताया कि 'माथे या आइब्रो के ऊपर दर्द एक सामान्य समस्या हो सकती है, जो कई कारणों से हो सकती है। इस दर्द का कारण कभी तनाव, माइग्रेन, साइनस संक्रमण या किसी और प्रकार की शारीरिक समस्या हो सकता है।' आइए डॉक्टर से जानते हैं कि इस दर्द के कारण क्या हो सकते हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
