अचानक वजन घटने के पीछे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत कराएं जांच

Sudden Weight Loss Causes: बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक वजन घटने के पीछे कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 4, 2025, 12:31 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Pawan Kumar Goyal

अचानक वजन घटने के पीछे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत कराएं जांच photo icon1/6

अचानक वजन घटने के कारण

Causes Of Sudden Weight Loss: आजकल अधिकतर लोग वजन बढ़ने को लेकर जितना चिंतित रहते हैं, उतना ही बिना वजह वजन घटने को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। कई बार लोग इस बात से खुश हो जाते हैं कि बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज किए उनका वजन कम हो रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह अचानक से वजन घटना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है? यदि बिना किसी प्रयास के आपका अचानक वजन कम हो रहा है, तो यह शरीर के अंदर किसी समस्या की ओर इशारा कर सकता सकता है। तो आइए, शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं कि अचानक वजन होने के क्या कारण हो सकते हैं।

अचानक वजन घटने के पीछे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत कराएं जांच photo icon2/6

हाइपरथायरायडिज्म

अगर आपका अचानक वजन कम हो रहा है, तो यह हाइपरथायरायडिज्म का संकेत हो सकता है। दरअसल, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें थायराइड ग्रंथि अत्यधिक मात्रा में थायरॉक्सिन हार्मोन का उत्पादन करने लगती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और व्यक्ति का वजन तेजी से घटने लगता है। अगर अचानक वजन कम होने के अलावा आपको घबराहट, नींद में कमी और ज्यादा पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो एक बार अपना थायराइड फंक्शन टेस्ट जरूर करवा लें। Also Read - अचानक से हो गया वजन कम तो चेकअप कराने में ना करें देर, इन 3 बीमारियों का है ये लक्षण

अचानक वजन घटने के पीछे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत कराएं जांच photo icon3/6

डायबिटीज

डायबिटीज के कारण भी अचानक वजन कम होने की समस्या हो सकती है। दरअसल, डायबिटीज होने पर शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता, जिससे शरीर फैट और मसल को एनर्जी के लिए तोड़ने लगता है। यह प्रक्रिया अचानक वजन घटने का कारण बन सकती है।

अचानक वजन घटने के पीछे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत कराएं जांच photo icon4/6

डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं

डिप्रेशन और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी अचानक वजन कम हो सकता है। दरअसल, डिप्रेशन में भूख-प्यास पर असर पड़ता है। इस स्थिति में मरीज को भूख-प्यास नहीं लगती है, जिससे वजन तेजी से घट सकता है। Also Read - अचानक वजन घटना हो सकता है इन 5 गंभीर बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज करने की भूल

अचानक वजन घटने के पीछे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत कराएं जांच photo icon5/6

पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां

कुछ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज (IBD), कॉलिक डिजीज या क्रॉनिक डायरिया भी अचानक वजन कम होने का कारण बन सकती हैं। इनमें पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं होता और शरीर कमजोर होने लगता है। इसके कारण मरीज का अचानक वजन घटने लगता है।

अचानक वजन घटने के पीछे हो सकते हैं ये 5 गंभीर कारण, तुरंत कराएं जांच photo icon6/6

कैंसर

कई बार अचानक वजन घटना किसी गंभीर कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। खासकर लिवर, पैंक्रियाज, फेफड़े, पेट और ओवरी जैसे अंगों के कैंसर में व्यक्ति को बिना कोशिश के ही वेट लॉस होने लगता है। Also Read - दिल्ली, यूपी और पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट जारी, अगले 5 दिनों में क्या होने वाला है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source