सोरायसिस क्या होता है?- Psoriasis Kya Hota Hai
Psoriasis in Hindi: सोरायसिस एक त्वचा विकार है। यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, जिसमें स्किन सेल्स का तेजी से निर्माण होने लगता है। इसमें त्वचा पर लाल, पपड़ीदार और मोटे पैच बनने लगते हैं। इन पर खुजली और जलन महसूस हो सकती है। सोरायसिस की वजह से सिर और हाथ पर धब्बे नजर आ सकते हैं। हालांकि, यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि सोरायसिस तब होता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली ज्यादा एक्टिव हो जाती है। इससे सोरायसिस के लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए, प्रकाश हॉस्पिटल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहना चौहान से सोरायस के लक्षण, कारण और इलाज (Psoriasis ke Lakshan or Karan) के बारे में-
