प्रदूषण क्या होता है? कौन-सी चीजें मिलकर वायु को प्रदूषित करती हैं?
What is pollution: देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके इन दिनों प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार जा चुका (Delhi Main Vayu Pardushan) है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों के लिए वायु प्रदूषण सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट्स बताती हैं कि दुनिया की लगभग 90% आबादी ऐसी हवा में सांस ले रही है जो स्वास्थ्य मानकों से नीचे है। भारत जैसे तेजी से विकसित हो रहे देश में वायु प्रदूषण हर साल लाखों लोगों की सेहत को प्रभावित करता है। लेकिन आखिर वायु प्रदूषण है क्या? (Pradushan Kya hai?) यह कैसे बढ़ता है और कौन सी चीजें मिलकर हवा में प्रदूषण बनाती हैं? क्या आप इसके बारे में जानते हैं? इन दिनों जब एक बार फिर प्रदूषण की मार दिल्ली को सता रही है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं प्रदूषण क्या है और कौन सी चीजें मिलकर हवा में प्रदूषण को बनाती हैं।
