खसरा का बढ़ता खतरा
हाल के वर्षों में, दुनियाभर में मीजल्स यानी खसरा के मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। असल में खसरा एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती है, लेकिन यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। यह बीमारी खसरा वायरस के कारण होती है और मुख्य रूप से छींकने, खांसी करने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, नाक बहना, आंखों में जलन और शरीर पर लाल दाने आना शामिल हैं। खसरा गंभीर स्थिति में फेफड़ों या दिमाग को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौत का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचाव के लिए एमआर (Measles, Mumps, Rubella) वैक्सीनेशन जरूरी होती है।
