किडनी कैंसर क्या होता है? डॉक्टर से जानें लक्षण कारण और इलाज

Verified VERIFIED By: Dr Shri Ram Kabra

Kidney Cancer: किडनी कैंसर एक गंभीर बीमारी है। यह कई कारणों से हो सकती है। पीठ में दर्द किडनी कैंसर का सबसे आम लक्षण है। जानें, इसका इलाज क्या है?

Written by Anju Rawat | Published : September 24, 2025 3:07 PM IST

1/6

किडनी कैंसर क्या होता है?

किडनी हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। इसलिए किडनी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन, आजकल खराब डाइट और जीवनशैली की वजह से लोग किडनी से जुड़ी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसमें से किडनी कैंसर भी एक बीमारी है। किडनी कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी हो सकती है। आपको बता दें कि जब किडनी में कोशिकाओं की लगातार वृद्धि होती है, तो कैंसर होता है। हर साल किडनी कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। किडनी कैंसर 65 से 74 वर्ष की आयु के लोगों में सबसे आम है।

2/6

किडनी का कैंसर कितना आम है?

आपको बता दें किडनी कैंसर के मामलों में इजाफा हो रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका सहित भारत में भी किडनी कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। किडनी का कैंसर किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन, उम्र बढ़ने पर किडनी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। किडनी कैंसर गंभीर बीमारी होती है। यह जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए समय पर इलाज करवाना बेहद जरूरी है। Also Read - किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज में शरीर देता है ये 5 संकेत, रात होते ही एकदम बदल जाते हैं हाथ-पैर

3/6

किडनी कैंसर के लक्षण

आमतौर पर शुरुआत में किडनी कैंसर के लक्षण महसूस नहीं होते हैं। लेकिन, जब कैंसर ज्यादा फैल जाता है तो कई तरह के लक्षणों का अनुभव होने लगता है। किडनी कैंसर होने पर पेशाब में खून निकलना, भूख न लगना और थकान जैसे लक्षण महसूस होते हैं। इसके अलावा, पीठ में दर्द और लगातार वजन कम होना भी किडनी कैंसर के संकेत हो सकते हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

4/6

किडनी कैंसर का जोखिम किसे है?

वैसे तो किडनी का कैंसर किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन, वृद्धावस्था में किडनी के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं या मोटापे से ग्रसित हैं, उन्हें भी किडनी का कैंसर हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर लेवल वाले रोगियों में किडनी के कैंसर का खतरा ज्यादा बना रहता है। यह आनुवांशिक भी होता है। अगर परिवार में किसी को किडनी कैंसर या किडनी से जुड़ा कोई रोग है, तो उनमें खतरा ज्यादा रहता है। Also Read - किडनी में कैंसर होते ही पेशाब में दिखने लगते हैं ये 1 लक्षण, संकेत दिखते ही भागे डॉक्टर के पास

5/6

किडनी कैंसर का इलाज

किडनी कैंसर के इलाज के लिए सर्जरी भी करवाई जाती है। इसके अलावा, रेडिएशन, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और टारगेटेड थेरेपी की मदद से किडनी कैंसर का इलाज होता है। किडनी कैंसर का निदान होने पर डॉक्टर आपको इनमें से कोई एक उपचार दे सकते हैं। इस दौरान आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

6/6

किडनी कैंसर से बचाव कैसे करें?

किडनी कैंसर से बचाव के लिए आपको कुछ टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। किडनी कैंसर से बचाव के लिए धूम्रपान बिल्कुल न करें। बैलेंस डाइट लें और वजन को नियंत्रण में रखें। अपनी डाइट में फल, सब्जियां और बीन्स जरूर शामिल करें। किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज या योगाभ्यास भी जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही, ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।  Also Read - किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज में शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, समय पर पहचानकर कराएं इलाज