डॉक्टर से जानें हाइपरटेंशन क्या होता है?
हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण साफ तौर पर नजर नहीं आते, लेकिन यह धीरे-धीरे शरीर के कई अहम अंगों को नुकसान पहुंचाता है। एशियन हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के हेयर और एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर सुनील राणा का कहना है कि बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण भारत में हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर जब यह डायबिटीज, माइग्रेन या हृदय रोग जैसी बीमारियों के साथ जुड़ जाता है, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं हाइपरटेंशन का अलग-अलग बीमारियों वाले व्यक्तियों पर कैसा असर पड़ता है।