एंटीबायोटिक क्या हैं और ये बैक्टीरिया को कैसे मारते हैं?
what is antibiotic medicine how its works : मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल किए जाने की चेतावनी जारी की। पीएम के कार्यक्रम के बाद डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट भारत में तेजी से एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के गंभीर संकट की बात कर रहे हैं। पर जब से ये बातें शुरू हुई हैं, मेरे दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा था आखिरकार ये एंटीबायोटिक क्या (Antibiotic Kya hai) हैं और ये बैक्टीरिया को कैसे मारते हैं? अगर मैं किसी बीमारी को ठीक करने के लिए एंटीबायोटिक ले रही हूं, तो मुझको कितने दिन तक इसे खाना चाहिए? मेरे दिमाग की तरह की कई लोगों के मन में भी यही सवाल आ रहे होंगे। इसलिए मैं इस आर्टिकल में इसका जवाब देन जा रही हूं।
