1 महीने तक चाय छोड़ने से क्या होता है?
What if I quit tea for a month: भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। सुबह खोलने के लिए चाय चाहिए, दोस्तों के साथ गप्पे मारनी हो तो चाय का प्याला चाहिए, रूठी हुई पत्नी को मनाने और शाम की थकान उतारने के लिए भी 1 कप चाय तो चाहिए ही। ज्यादातर भारतीयों के लिए चाय एक ऐसी ड्रिंक है जिसका स्वाद जुबान को छूते ही सब कुछ भुला देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप पूरा 1 महीना चाय पीना बंद कर दें तो आपके शरीर में क्या बदलाव आएंगे? आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।