खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Honey and Garlic Benefits: शहद और लहसुन को साथ मिलाकर खाने की बात सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। आइए आपको इन दोनों को खाली पेट खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

Written by Kishori Mishra | Published : October 9, 2025 12:25 PM IST

1/6

लहसुन और शहद का सेवन करने के क्या फायदे हैं?

Benefits of honey and garlic: भारतीय लोगों को जायकेदार खाना पसंद है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो सिर्फ खाने के लिए ही जीते हैं। खैर, वैसे तो भारतीय खाने को टेस्टी बनाने के लिए बहुत से मसाले और बाकी सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें से एक है लहसुन। कुछ लोग तो लहसुन के बिना सब्जी बनाते ही नहीं है। दरअसल, लहसुन न सिर्फ खाने में एक अलग स्वाद जोड़ता है, बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। अगर लहसुन को शहद के साथ खाया जाए, तो इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाते हैं। बता दें कि अगर सुबह खाली पेट लहसुन को शहद में भिगोकर खाया जाए, तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है, साथ ही बॉडी डिटॉक्स भी होती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

2/6

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए पाए जाते हैं। इसलिए लहसुन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर होता है। मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन को दूर करने में यह बहुत फायदेमंद होता है। वहीं, शहद भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है, जो एनर्जी देने के साथ-साथ बीमारियों से बचाने का काम भी करता है। Also Read - लहसुन और शहद मिलाकर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें, कैसे करें सेवन

3/6

दिल के लिए फायदेमंद

लहसुन और शहद का सेवन दिल संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होतता है। दरअसल, लहसुन में मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे हार्ट हेल्दी बना रहता है। शहद और लहसुन के सेवन से हार्ट अटैक का जोखिम भी काफी कम हो जाता है।

4/6

शरीर से टॉक्सिन्स निकाले

शहद और लहसुन का मिश्रण लिवर को हेल्दी रखने में भी मददगार होता है, जिससे पाचन अच्छा बना रहता है और शरीर के अपशिष्ट पदार्थ शरीर से पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं। इसका नजीता यह होता है कि त्वचा भी काफी ग्लो करने लगती है।  Also Read - सुबह खाली पेट शहद में डुबोकर लहसुन की कली खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

5/6

वजन कम करे

जिन लोगों को वेट लॉस करना मुश्किल लगता है, उन्हें शहद और लहसुन के सेवन से काफी फायदा मिल सकता है। दरअसल, खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में जमा हुई चर्बी पिघलने लगती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

6/6

शरीर को दे फुल एनर्जी

जिन लोगों को पूरे दिन आलस्य बना रहता है, उनके लिए भी शहद और लहसुन फायदेमंद होता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखने का काम करते हैं, वहीं लहसुन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इससे मानसिक शांति भी मिलती है। Also Read - भुने हुए अदरक को शहद के साथ खाने के फायदे