Advertisement

गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है?

Apply Ice on face: चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन को कई फायदे हो सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ-साथ स्किन की सूजन कम कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-

Written By Kishori Mishra
Updated : May 6, 2026 11:22 AM IST

गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है?

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और बढ़ता प्रदूषण की वजह से स्किन को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में स्किन को फ्रेश रखना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में चेहरे को ठंडक और ताजगी देने के लिए कई लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों कई लोग चेहरे पर बर्फ लगाते हैं, यह कई लोगों की स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चेहरे पर बर्फ लगाने से असल में क्या होता है? आइए इस लेख में समझते हैं कि गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है और कैसे करें इस्तेमाल?

स्किन रहता है फ्रेश

गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है। इससे तेज गर्मी और पसीने के कारण स्किन में होने वाली जलन और लालिमा कम हो सकती है। बर्फ स्किन को रिफ्रेश महसूस कराती है और चेहरे पर ताजगी लाने में मदद करती है।

स्किन की सूजन और पफीनेस होती है कम

अगर सुबह उठने के बाद आंखों के आसपास सूजन या चेहरा फूला हुआ लगता है, तो बर्फ लगाने से राहत मिल सकती है। ठंडक की वजह से ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं, जिससे सूजन कम होने में मदद मिलती है। यह आंखों के नीचे की पफीनेस कम करने में यह असरदार हो सकता है।

Advertisement

ओपन पोर्स को करता है टाइट

गर्मी में स्किन के रोमछिद्र बड़े नजर आने लगते हैं, जिससे चेहरा ऑयली और डल दिख सकता है। ऐसे में चेहरे पर बर्फ लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह अस्थाई रूप से पोर्स को टाइट हो सकते हैं, जिससे स्किन स्मूद और फ्रेश नजर आती है। हालांकि, यह असर कुछ समय के लिए ही रहता है।

ऑयली स्किन और ज्यादा पसीने से मिलती है राहत

जिन लोगों की स्किन बहुत ऑयली होती है, उनके लिए बर्फ लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को ठंडा करके चेहरे से अतिरिक्त ऑयल और पसीने की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है। इससे चेहरा कम चिपचिपा महसूस होता है।

सनबर्न और जलन में मिलती है राहत

धूप में ज्यादा देर रहने के बाद स्किन में जलन, रेडनेस या सनबर्न की समस्या हो सकती है। ऐसे में कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से बर्फ लगाने से त्वचा को आराम मिल सकता है। इससे गर्माहट कम होती है और त्वचा शांत महसूस करती है।

बर्फ सीधे चेहरे पर लगाने से हो सकता है नुकसान

ध्यान रखना ही बर्फ लगाना भले ही आपके चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप सीधे स्किन पर इसे लगाते हैं, तो इससे स्किन में जलन, रैशेज, कैपिलरी डैमेज होने का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा बर्फ को किसी मुलायम कपड़े में लपेटकर लगााएं।

चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका क्या है?

चेहरा धोने के बाद साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। इसे ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न रखें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसटिव है या किसी तरह की स्किन एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।