दिमाग को नुकसान पहुंचा रहा है डाइट सोडा
What Happens to Your Brain When You Drink a Diet Soda Every Day: आज की लाइफस्टाइल में डाइट सोडा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग इसे वजन कम करने, शुगर इनटेक घटाने या रिफ्रेशमेंट के तौर पर पीते हैं। ज्यादातर लोग मानते हैं कि डाइट सोडा में चीनी बहुत कम मात्रा में होती है, इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि डाइट सोडा सेहत के लिहाज से बहुत नुकसानदायक (Diet Soda Peene ke Nuksan) होता है। डाइट सोडा में मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर, कैफीन और प्रिजर्वेटिव्स का असर सीधे हमारे ब्रेन केमिकल्स, हार्मोन बैलेंस और न्यूरल एक्टिविटी पर पड़ सकता है।
