Advertisement

हार्ट अटैक आने से 30 दिन पहले शरीर देता है संकेत, डॉक्टर से बताए इसके 5 लक्षण

Warning Signs before a heart attack: हार्ट अटैक में वैसे तो कई बार जान बचाने तक का वक्त नहीं मिलता है। हालांकि, हार्ट अटैक से एक महीने पहले कुछ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Written By Kishori Mishra | Updated : February 17, 2026 5:51 PM IST

हार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देते हैं ये लक्षण

warning signs right before a heart attack: पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता काफी बढ़ा दी है। बीते 4-5 सालों में कई बड़े सेलेब्स की यंग एज में हार्ट अटैक से हुई मौतों ने भी हर किसी को डराकर रख दिया। वैसे, यह कहना गलत नहीं होगा कि हार्ट प्रॉब्लम्स खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने का नतीजा है। अगर इन सब चीजों को ठीक न किया जाए, तो हार्ट अटैक का जोखिम काफी बढ़ सकता है। इसके अलावा, हार्ट अटैक आने पर व्यक्ति को हॉस्पिटल तक जाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप उन संकेतों पर नजर रखकर अपनी जान बचा सकते हैं, जो हार्ट अटैक आने के करीब एक महीने पहले दिखने शुरू हो जाते हैं। आइए पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर कार्डियक साइंसेस के डॉ. वैभव मिश्रा से जानते हैं हार्ट अटैक आने से पहले के लक्षण क्या हैं?

सांस लेने में तकलीफ होना

हार्ट अटैक आने का सबसे पहला और गंभीर संकेत होता है सांस लेने में तकलीफ का होना। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ होने लगे, सांस अटकने लगे या फिर सांस फूलने लगे तो यह आपके दिल के कमजोर होने और हार्ट अटैक के आने का संकेत हो सकता है। भूलकर भी इसे नजरअंदाज न करें, अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ सकता है।

सीने में दर्द या दबाव महसूस होना

हार्ट अटैक आने से पहले जो संकेत दिखाई देते हैं, उनमें से एक सीने में दर्द महसूस होना भी है। अगर आपको सीने में दर्द, दबाव, जकड़न या जलन जैसा महसूस हो रहा है, तो यह भी इस बात का संकेत है सकता है कि आपको सचेत होने की जरूरत है।

Advertisement

बिना किसी वजह के पसीना आना

अगर आपको ठंड के मौसम में भी बिना किसी कारण के तेज पसीना आ सकता है, तो यह भी खतरे का निशान होता है। दरअसल, जब हार्ट ठीक से ब्लड पंप नहीं कर पाता है, तो बॉडी को एक्स्ट्रा काम करना पड़ता है। ऐसे में ठंड में भी पसीना आ सकता है, तो इस लक्षण को नजरअंदाज करना जान का सौदा करना साबित हो सकता है।

बेचैनी होना

अगर आपको बिना किसी वजह के बेचैनी हो रही है, डर लगता रहता है और रात को नींद टूटती रहती है, तो यह भी हार्ट अटैक से पहले का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो यह दिल की धमनियों के सिकुड़ने का संकेत हो सकता है।

एसिडिटी होना

एसिडिटी यानी अपच, गैस बनना और उल्टी जैसा महसूस होना कोलोग अक्सर सामान्य मानकर इग्नोर कर देते हैं। हालांकि, यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। अगर पेट में भारीपन महसूस हो रहा है, तो इसे भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।