शरीर में प्रोटीन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, ये 5 संकेत जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर

Protein importance: हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्वों में प्रोटीन भी शामिल है, जो हमारी मांसपेशियों को विकसित करने के साथ-साथ शरीर में कई जरूरी काम करता है। जानें क्यों है हमारे शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 3, 2025, 8:12 PM

शरीर में प्रोटीन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, ये 5 संकेत जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon1/6

शरीर में प्रोटीन की कमी (Protein Deficiency In The Body)

Protein for body: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों, ऊतकों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो तो यह हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बन सकता है। प्रोटीन की कमी के कारण शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं और अगर यह समस्या समय रहते ठीक न की जाए, तो हड्डियां कमजोर और अधिक भंगुर हो सकती हैं। यहां 5 मुख्य लक्षण दिए गए हैं, जिनसे पता चल सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही है।

शरीर में प्रोटीन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, ये 5 संकेत जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon2/6

1. हड्डियों व मांसपेशियों में कमजोरी (Bone And Muscle Weakness)

प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों और हड्डियों की ताकत घटने लगती है। हड्डियों में कमजोरी, दर्द और अकड़न महसूस होने लगती है। यह स्थिति समय के साथ बढ़ सकती है और फ्रैक्चर (हड्डी टूटना) का कारण बन सकती है। जब आपको ऊर्जा की कमी महसूस होती है तो आप इस लक्षण को समझ सकते हैं। Also Read - शरीर में प्रोटीन की कमी से हो सकती हैं ये 8 समस्याएं

शरीर में प्रोटीन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, ये 5 संकेत जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon3/6

2. बालों का झड़ना (Hair Fall Due To Protein Deficiency)

प्रोटीन की कमी का एक प्रमुख लक्षण बालों का अत्यधिक झड़ना होता है। क्योंकि बालों का अधिकांश हिस्सा केराटिन नामक प्रोटीन से बना होता है, इसकी कमी से बालों का टूटना और पतला होना शुरू हो सकता है। यह संकेत बेहद गी आम होता है, जिसे आप आसानी से पहचान सकती हैं।

शरीर में प्रोटीन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, ये 5 संकेत जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon4/6

3. त्वचा में बदलाव (Change In The Skin Due To Protein Deficiency)

प्रोटीन की कमी से त्वचा पर भी असर पड़ता है। त्वचा सूखी, बेजान और खुरदरी हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर दाने और घाव भी जल्दी दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि त्वचा की मरम्मत के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। Also Read - क्या प्रेग्नेंसी में हेयर कलर या हेयर स्पा करवाना सुरक्षित है?

शरीर में प्रोटीन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, ये 5 संकेत जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon5/6

4. थकान व कमजोरी (Fatigue And Weakness Due To Protein Deficiency)

अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो, तो व्यक्ति को जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। मांसपेशियां अपनी ताकत खो देती हैं, जिससे सामान्य कामों को करने में भी कठिनाई हो सकती है। यह स्थिति जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

शरीर में प्रोटीन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, ये 5 संकेत जिन्हें नहीं करना चाहिए इग्नोर photo icon6/6

5. इम्यून सिस्टम की कमजोरी (Weakness Of Immune System Due To Protein Deficiency)

प्रोटीन की कमी से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। वहीं प्रोटीन का महत्वपूर्ण योगदान शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में होता है। जब प्रोटीन की कमी होती है, तो इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है और शरीर जल्दी-जल्दी बीमारियों का शिकार हो सकता है। Also Read - बच्चों को लू से कैसे बचाएं? ये 5 घरेलू उपाय आएंगे बेहद काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source