30 दिन तक कद्दू के बीज खाने से क्या होता है?
What happens if you eat pumpkin seeds for 30 days: आप सिर्फ 1 महीने यानी की 30 दिनों तक रोजाना कद्दू के बीज खाते हैं, तो इससे आपको वजन घटाने, चेहरे के दाग-धब्बे हटाने, बालों की लंबाई बढ़ाने, डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी हुई रिसर्च बताती है कि 30 दिनों तक कद्दू के बीज खाने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। कद्दू के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। 1 महीने तक रोजाना कद्दू के बीज खाने से शरीर को पोषण मिलता है। इससे विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
