1 महीने बादाम खाने से क्या होगा? खाने से पहले जानें इसके फायदे-नुकसान

Verified VERIFIED By: Dr Anjana Kalia

What happens if you eat almonds for a month: बादाम एक पौष्टिक और हेल्दी ड्राई फ्रूट है, जिसे अगर सही मात्रा में और नियमित रूप से खाया जाए तो शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखे जा सकते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि 1 महीने बादाम खाने से शरीर में क्या बदलाव (1 Mahine Badam Khane se Kya hota hai) होते हैं।

Written by Ashu Kumar Das | Published : October 13, 2025 7:24 AM IST

1/9

1 महीने तक बादाम खाने से क्या होता है?

What happens if you eat almonds for a month: सेहत को सुधारने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए हम जैसे लोग कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है बादाम। पुराने जमाने में दादा-नाना कहा करते थे कि बादाम खाने से दिमाग बढ़ता है। इन बातों को साइंस प्रूफ भी कर चुका है। आज बादाम को सुपर फूड कहा जाता है। बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन E, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में कुछ लोग रोजाना बादाम खाते हैं, लेकिन क्या आप सभी सोचा है कि अगर आप 1 महीने तक लगातार बादाम खाते हैं, तो इससे शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं(1 Mahine Badam Khane se Kya hota hai)?

2/9

बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट अंजना कालिया का कहना है कि 100 ग्राम बादाम में लगभग कैलोरी- 575 kcal, 21 ग्राम प्रोटीन, 49 ग्राम फैट, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 270 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 269 मिलीग्राम कैल्शियम, लगभग 3 ग्राम आयरन और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।  Also Read - मैं सर्दियों में रोज सुबह खाती हूं 5-6 बादाम, शरीर में दिखे ये 5 बड़े बदलाव

3/9

1 महीने बादाम खाने के फायदे

कोई व्यक्ति अगर रोजाना बादाम खाता है, तो इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी, हड्डियों को मजबूत करने, त्वचा को निखारने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद मिलती है। बादाम के पोषक तत्व शरीर को ताकत देकर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। आइए आगे जानते हैं बादाम खाने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।

4/9

दिमाग की शक्ति बढ़ाता है

बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। अगर आप 1 महीने तक रोजाना 4 से 5 पीस भीगे हुए बादाम खाते हैं, तो इससे दिमागी क्षमता बेहतर बनती है। ये याददाश्त को तेज करता है और आपका फोकस भी बढ़ाता है।  Also Read - वजन बढ़ाने के लिए बादाम और काजू को एक साथ कैसे खाएं? जानें Weight Gain का हेल्दी तरीका

5/9

दिल को बनाता है मजबूत

डाइटिशियन अंजना कालिया बताती हैं कि बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और विटामिन E होता है। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। 1 महीने तक लगातार रोजाना 3 से 4 बादाम खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

6/9

त्वचा में लाता है निखार

रोजाना बादाम खाना त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं। 1 महीने तक लगातार बादाम खाने से त्वचा मुलायम और हाइड्रेट रहती है। ये छोटा सा ड्राई फ्रूट उम्र बढ़ने के साथ होने वाली परेशानियों को दूर करता है। खाने के साथ कई लोग बादाम का तेल त्वचा पर भी लगाते हैं ताकि स्किन हेल्दी बनी रहे।  Also Read - रोज सुबह खाएं 5 बादाम, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

7/9

ब्लड शुगर को करें मैनेज

बादाम खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है और ब्लड शुगर स्तर स्थिर रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी रोजाना बादाम खा सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि डायबिटीज के मरीजों को बादाम का सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

8/9

वजन घटाने में मददगार

कई लोग सोचते हैं कि बादाम में फैट होता है इसलिए वजन बढ़ता है, लेकिन सच्चाई यह है कि बादाम में मौजूद फैट हेल्दी होता है। फैट के साथ बादाम में फाइबर और प्रोटीन होता है जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और ये एक्स्ट्रा भूख को कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट 3 से 4 पीस भीगे हुए बादाम खाने से ओवरईटिंग नहीं होती और वजन कंट्रोल में रहता है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए बादाम एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है।  Also Read - बदलते मौसम में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बीमारियों से होगा बचाव

9/9

बादाम खाने का सही समय

अंजना कालिया के अनुसार बादाम को रात में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाना सबसे फायदेमंद होता है। खाली पेट बादाम खाने से इसके पोषक तत्व सही तरीके से अवशोषित होते हैं और आपको इसका पूरा फायदा मिलता है। इसके अलावा सर्दियों में गुनगुने दूध के साथ बादाम खाना एनर्जी और गर्मी देने में मदद करता है।