सौंफ और अर्जुन की छाल
Arjuna Bark And Fennel Seeds: गैस, अपच, नाक व गले से खरखर की आवाज, खराश, सर्दी-जुकाम, खांसी और न जाने कितनी ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं, जिन्हें बिना दवाई खाए भी ठीक किया जा सकता है। लेकिन हमारे मन का डर हमें डॉक्टर के पास ले जाता है और हजारों को बिल बनवा देता है। हम चाहते हैं कि आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे और पैसे भी खर्च न हों। इसलिए आज हम आपको इस लेख में रामहंस चैरिटेबल, हॉस्पिटल सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के बताए अर्जुन की छाल और सौंफ से तैयार पानी को रोजाना पीने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। यह पानी आपकी 3 अलग-अलग परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। आइए अब हम इस विषय पर थोड़ा विस्तार से जानते हैं।