15 दिन नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से क्या होता है?

सेहत के प्रति जागरूक ज्यादातर लोग सुबह नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीते हैं। लेकिन अगर कोई लगातार 15 दिनों तक शहद वाला नींबू पानी पीता है (15 Din tak Nimbu aur Shahad wala Gunguna Pani Peene se kya Hota hai), तो इससे क्या होगा? आइए जानते।

Written by Ashu Kumar Das | Published : September 26, 2025 12:38 PM IST

1/7

15 दिन नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से क्या होता है?

What happens if You Drink Lukewarm Water with Lemon and Honey : कोरोना काल के बाद ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। ऐसे में बॉडी को सेहतमंद रखने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी ड्रिंक्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इन्हीं हेल्दी ड्रिंक्स में सबसे ज्यादा फेमस है नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी। फिटनेस को लेकर जागरूक लोग अक्सर सुबह खाली पेट नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है अगर लगातार 15 दिनों तक नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी से शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं। इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा क न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से बात की। पूजा सिंह के अनुसार, नींबू और शहद वाले गुनगुने पानी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, साइट्रिक एसिड, नेचुरल शुगर, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। नींबू और शहद वाले गुनगुना पानी पीने से शरीर प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स होता है। ये ड्रिंक शरीर से गंदगी को बाहर निकालकर मौसमी बीमारियां और संक्रमण से बचाव करते हैं। आइए जानते हैं 15 दिन नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं।

2/7

वेटलॉस में मददगार

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। गुनगुना पानी शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम को एक्टिव करता है। इससे वजन घटने की प्रक्रिया तेजी से होती है। शहद का फाइबर शरीर को एनर्जी तो देता है लेकिन इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं बढ़ता है। 15 दिनों तक लगातार नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से वजन और फैट तेजी से कम होता है।  Also Read - इन 5 फलों को गलत समय पर खाने से हो सकता है पेट खराब, स्वाद के चक्कर में न करें भूल

3/7

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

डाइटिशियन पूजा सिंह की मानें, तो नींबू में विटामिन सी के साथ-साथ डाइजेस्टिव एंजाइम्स भी पाए जाते हैं। खाली पेट नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पिया जाए तो इससे खाना तेजी से पचता है। ये नेचुरल ड्रिंक मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इससे कब्ज, पेट में दर्द और पाचन से जैसी समस्या कम हो जाती है।

4/7

स्किन को बनाए अंदर से ग्लोइंग

नींबू में मौजूद विटामिन सी और शहद के एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। 15 दिन तक लगातार नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से चेहरे से पिंपल्स, दाग-धब्बे और झुर्रियां कम होने लगती हैं। इससे स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाता है।  Also Read - 13 साल बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, एक्सपर्ट से जानें क्या है Passive Euthanasia

5/7

शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है

15 दिन तक रोजाना सुबह खाली पेट नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से बॉडी को हाइड्रेशन मिलता है। ये ड्रिंक पीने के बाद शरीर को लंबे समय तक एनर्जी बढ़ती है। डाइटिशियन बताती हैं कि शहद नेचुरल एनर्जी बूस्टर है, जिससे थकान और आलस दूर होता है। नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पीने से आप ज्यादा एक्टिव और फ्रेश महसूस करते हैं।

6/7

इम्यून सिस्टम को करता है स्ट्रांग

नींबू में विटामिन C होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। वहीं, शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। बदलते मौसम में अगर 15 दिन तक लगातार नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी पिया जाए, तो इससे सर्दी-जुकाम, खांसी और इंफेक्शन होने की संभावना कम हो जाती है। नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी के 5वें महीने के अल्ट्रासाउंड में बच्चे की IUGR रिपोर्ट आने का क्या है मतलब? डॉक्टर से जानिए घबराने की बात है या नहीं

7/7

ओरल हेल्थ को सुधारता है

नींबू और शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में जमा होने वाले गंदे बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। लगातार 15 दिन तक नींबू और शहद वाला पानी पीने से मुंह की बदबू खत्म होती है। ये ड्रिंक दांतों और मसूड़ों के कीड़ों को भी खत्म करता है। इसलिए ये कहना सही है कि नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी ओरल हेल्थ को बेहतर करता है।