सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके 5 फायदे

Chewing Neem Leaves On An Empty Stomach Benefits: सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 8, 2025, 12:19 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Abarna Mathivanan

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके 5 फायदे photo icon1/6

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने के फायदे

Benefits Of Chewing Neem Leaves On Empty Stomach: नीम का आयुर्वेद में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इसे आयुर्वेद में एक संजीवनी बूटी की तरह माना जाता है। दरअसल, नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। जी हां, अगर आप रोजाना नीम के चार से पांच पत्तों का सेवन करेंगे, तो यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके 5 फायदे photo icon2/6

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं। Also Read - रोज सुबह ये 3 पत्ते खाने से शरीर में आ जाएगी जान, मिलेंगे ये 3 फायदे

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके 5 फायदे photo icon3/6

खून को साफ करे

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से खून साफ करने में भी मदद मिलती है। आपको बता दें, नीम प्रकृति ब्लड प्यूरीफायर के रूप में जाना जाता है। यह खून में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह स्किन और बालों से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके 5 फायदे photo icon4/6

पाचन तंत्र को मजबूत करे

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। साथ ही, यह पेट में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को खत्म करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट में दर्द, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। Also Read - मानसून में रोज सुबह चबाएं नीम की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके 5 फायदे photo icon5/6

पिंपल्स को कम करे

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे एक्ने से छुटकारा मिलता है। साथ ही, यह स्किन को साफ रखने में भी मददगार होता है।

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके 5 फायदे photo icon6/6

डायबिटीज में फायदेमंद

सुबह खाली पेट नीम के पत्तों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में भी मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है। Also Read - नीम के पत्तों का पानी पीने से दूर होती हैं ये 3 समस्याएं, जानें कितने दिन पीने से मिलेगा फायदा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source