चेहरे पर गुलाब जल लगाने से क्या होता है?
गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे पर गुलाब जल लगाने से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखता है और स्किन को हाइड्रेट करता है। चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। गुलाब जल स्किन ड्राईनेस को दूर करता है और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है।