गुण और तिल खाने के फायदे
Makar Sankranti Health Tips: मकर संक्रांति में अब बस दो ही दिन बाकी हैं, लेकिन लोगों के घर में इस त्योहार को मनाने की तैयारी हफ्तेभर पहले से ही शुरु हो जाती है। कुछ लोग अपने घर पर ही गुड़ पट्टी, चिक्की व तिल के लड्डू बनाते हैं। यह स्वाद में बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं और मिलावट न होने के कारण सेहत के लिए पूरी तरह से हेल्दी होते हैं। आज हम आपको इस लेख में मकर संक्रांति में खाए जाने वाले गुण और तिल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। ताकि आपको स्वाद तो मिले ही, साथ ही सेहत भी बनी रहे। तो बिना देर किए आइए हम गुण और तिल के 5 फायदों के बारे में जानते हैं।