रोज सुबह रोस्ट मखाने खाने के फायदे
Fox Nuts Or Lotus Seeds Benefits: मखाने में एक नहीं बल्कि प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यहां तक कि मखानों में गैलिक एसिड और केम्पफेरोल जैसे एंटीऑक्टसीडेट्स भी होते हैं। यह सभी मिलकर हमारी हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ शरीर की 5 परेशानी को दूर करने का काम करते हैं। आम सा दिखने वाला यह मखाना अगर आप घी और सेंधा नमक के साथ रोस्ट करके खाते हैं तो यह सुपरफूड बन जाता है। यही कारण है कि कई लोग मखानों को फास्ट के दौरान खाते हैं क्योंकि यह शरीर में ताकत देने का काम करता है। आपको बस रोज एक मुट्ठी मखाने 1 चम्मच घी के साथ रोस्ट करने हैं और सुबह खाने हैं। रोज सुबह खाने से आपको कौन से फायदे मिलेंगे, आइए इस लेख में जानते हैं। ताकि आप आज से ही मॉर्निंग में मखाने लेकर जाएं और खाएं।