सुबह उठते ही चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होगा? ऑयली स्किन के साथ 4 और समस्याओं को करेगा दूर

Raw Milk For Face: आज हम आपको चेहरे पर सुबह कच्चा दूध लगाने के 5 ऐसे फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जानने के बाद आप बाकी स्किन केयर प्रोडक्ट भूल जाएंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : August 21, 2025 1:04 PM IST

1/6

चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल

Chehre Par Kacha Dudh Kaise Use Kare: हम अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए दिन रात कोई न कोई क्रीम या स्किन व मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कैसा हो अगर सिर्फ रोज सुबह चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से आपकी स्किन ग्लो करने लगे? जी हां जो दूध शरीर में पोषण की कमी को पूरा करने के लिए पिया जाता है, अगर उसे कच्चा ही त्वचा पर लगाया जाए तो ये खूबसूरती को निखारने के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन और लैक्टिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं तो इसे एक बेहतरीन नेचुरल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने का काम करते हैं। आइए हम इसे चेहरे पर लगाने के 5 फायदों के बारे में जानें।

2/6

ऑयल कंट्रोल करने में फायदेमंद (Control Oil)

ऑयली स्किन वालों के लिए चेहरे पर रोज सुबह कच्चा दूध लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चा दूध एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, जिसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा से एक्स्ट्रा सीबम और गंदगी को हटाता है। यह पोर्स को गहराई से साफ करता है और ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है।  Also Read - कच्चे दूध से माथे का कालापन कैसे साफ करें? जानें 3 तरीके, अन-इवन स्किन टोन से मिलेगा छुटकारा

3/6

स्किन को मॉइस्चराइज करता है (Moisturise Skin)

आप में से वह लोग जिनकी स्किन ड्राई या डल नजर आती है, उनके लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। यह त्वचा में नमी को लॉक करता है और उसे गहराई से पोषण देने का काम करता है। दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन हमारी स्किन को नरम और मुलायम बनाते हैं। सुबह चेहरा धोने के बाद कच्चा दूध लगाने से आपकी स्किन पूरे दिन हाइड्रेटेड व खिली-खिली नजर आएगी।

4/6

दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करता है (Reduce Spots And Pigmentation)

अगर आपके चेहरे पर पहले से ही बहुत दाग-धब्बे व पिगमेंटेशन है तो आप कच्चा दूध फेस पर अप्लाई कर सकते हैं। ये उम्र के साथ आने वाली स्किन प्रॉब्लम्स हैं, जिन्हें आप नेचुरल तरीके से ठीक कर सकते हैं। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो एक्सफोलिएटर की तरह काम कर त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं को हटाता है। Also Read - बोर्ड एग्जाम में कम नंबर से निराश बच्चों को टूटने से कैसे बचाएं? इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें पेरेंट्स

5/6

टैनिंग को कम करने में फायदेमंद (Remove Tanning)

अगर रोजाना घर से बाहर निकलने और धूल मिट्टी में रहने आपकी स्किन टैन होने लगी है तो कच्चे दूध का घरेलू नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ए और डी होते हैं जो स्किन रिपेयरिंग का काम करते हैं और टैन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करते हैं।

6/6

पोर्स को टाइट करता है (Pores Tightening)

कई बार हमारे पोर्स का साइज इतना बड़ा होता है कि उसमें गंदगी जमा हो जाती है और फिर एक्ने-पिंपल्स के रूप में बाहर आती है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर कच्चा दूध का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा का रंग साफ होने लगेगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखें अपने चेहरी की त्वचा का ध्यान, हर कोई पूछेगा कैसे आया इतना ग्लो?