चेहरे पर कौन से फल नहीं लगाने चाहिए? इन 5 फलों से रहें कोसों दूर

Fruits That Are Bad For Skin: क्या आप भी फल काटते समय उसके छिलके को चेहरे पर घिसना शुरू कर देते हैं? जरूरी नहीं है कि जो फल आप चेहरे पर लगा रहे हैं वो स्किन के लिए सही हो। आइए आपको बताते हैं चेहरे पर कौन से फल नहीं लगाने चाहिए।

Written by Vidya Sharma | Published : September 30, 2025 12:08 PM IST

1/6

चेहरे के लिए हानिकारक फल

Chehre Par Konsa Fal Nahi Lagane Chaiye: हम सभी अपने चेहरे पर कोई न कोई फल लगाते हैं ताकि नेचुरल निखार मिल पाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी फल हमारी स्किन के लिए सही नहीं होते हैं? जी हां यह सच है। कई महिलाएं फल काटने के बाद उनके छिलकों को अपने चेहरे पर घिसना शुरू कर देती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रही हैं तो न करें, क्योंकि यह आदत त्वचा को खराब कर सकती है। अगर आपको यह नहीं पता कि कौन से फल स्किन के लिए नुकसानदेह हैं तो आइए आपको इस लेख में बताते हैं।

2/6

चेहरे पर न लगाएं अनानास

आपको बता दें कि अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एक एंजाइम होता है, और साथ ही खट्टा होने के नाते इसमें साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है। ये दोनों मिलकर हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अनानास का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा में जलन, खुजली और रेडनेस हो सकती है और यह त्वचा को अधिक संवेदनशील भी बना सकता है। इसलिए आप भले ही अनानास खा लें लेकिन चेहरे पर न लगाएं। Also Read - गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखें अपने चेहरी की त्वचा का ध्यान, हर कोई पूछेगा कैसे आया इतना ग्लो?

3/6

नींबू करता है त्वचा पर जलन

कई महिलाएं त्वचा से कालापन हटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करती हैं। नींबू एक एसिडिक फल है और इसका रस चेहरे पर लगाने से स्किन में जलन पैदा हो सकती है। भले ही आपका स्किन टाइप जो भी हो, लेकिन नींबू के रस को डायरेक्ट लगाना त्वचा में जलन और खुजली पैदा कर सकता है। हम जानते हैं कि नींबू के रस में विटामिन सी होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी एसिडिटी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए अगर इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो किसी दूसरी सामग्री के साथ मिलाकर लगाएं।

4/6

चेहरे पर संतरे का इस्तेमाल

इस साल चेहरे पर संतरे का इस्तेमाल करना एक ट्रेंड सा बन गया था। इसकी कई वीडियोज बी वायरल हुईं। लेकिन आपको बता दें कि संतरे का रस चेहरे पर लगाने से एलर्जी हो सकती है। संतरे में भी एसिडिक गुण होते हैं जो स्किन को हार्म कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल स्किन और सेंसिटिव हो सकती है, जिससे सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाला नुकसान बढ़ सकता है और टैनिंग हो सकती है। Also Read - Isha Koppikar का स्किन केयर मंत्र: दादी का ये फेसपैक आज भी देता है ग्लोइंग स्किन

5/6

सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल करें अंगूर

वैसे तो चेहरे पर अंगूर लगाने से आपकी ऑयली स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है। लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो अपने चेहरे पर अंगूर के पल्प का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। अंगूर का रस स्किन को और भी ज्यादा ड्राई बना सकता है और सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है, जिससे खुजली और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

6/6

पपीता लगाने से हो सकता है नुकसान

कई महिलाएं अपने चेहरे पर पपीते का गूदा लगाती हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसमें पपेन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है जो स्किन के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है। यह चेहरे पर लगाने से त्वचा में जलन और खुजली हो सकती है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - दाग-धब्बे हटाने के लिए करवाना चाहते हैं केमिकल पील और लेजर ट्रीटमेंट? तो डॉ. धीर बता रहे हैं आपके लिए क्या है सही