सिर्फ दूध ही नहीं ये 5 चीजें खाएंगे तो कैल्शियम से भर जाएंगी हड्डियां, शरीर में भी आएगी जान

Foods That Are High in Calcium: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ दूध ही नहीं अन्य भी बहुत सी ऐसी खास चीजें हैं, जिनका सेवन किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 27, 2025, 10:30 AM

सिर्फ दूध ही नहीं ये 5 चीजें खाएंगे तो कैल्शियम से भर जाएंगी हड्डियां, शरीर में भी आएगी जान photo icon1/6

मजबूत हड्डियों के लिए क्या खाएं

What to Eat For Strong Bones: हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाने से हमारे शरीर को अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों को हेल्दी और मजबूत रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक होता है कैल्शियम, जो एक बेहद महत्वपूर्ण मिनरल होता है, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। हमारे शरीर की हड्डियों और दांतों की मजबूती को बनाए रखने और साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होना हड्डियों को कमजोर बना सकता है, जिससे फ्रैक्चर यानी हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए हम अक्सर दूध पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भी बहुत सी चीजें हैं जो हमारे शरीर को कैल्शियम प्रदान करती हैं और इनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

सिर्फ दूध ही नहीं ये 5 चीजें खाएंगे तो कैल्शियम से भर जाएंगी हड्डियां, शरीर में भी आएगी जान photo icon2/6

तिल (Sesame Seeds For Calcium)

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए तिलों का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है और अगर आप लगातार इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। तिलों में कैल्शियम के साथ-साथ अन्य कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जिनसे अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं। Also Read - सिर्फ दूध से नहीं चलेगा काम सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 फूड्स

सिर्फ दूध ही नहीं ये 5 चीजें खाएंगे तो कैल्शियम से भर जाएंगी हड्डियां, शरीर में भी आएगी जान photo icon3/6

चिया सीड्स (Chia Seeds For Calcium))

अगर आप अपनी डाइट में चिया सीड्स को शामिल करते हैं, तो यह भी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है। चिया सीड्स को कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जिससे हड्डियों व दांतों की मजबूती को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

सिर्फ दूध ही नहीं ये 5 चीजें खाएंगे तो कैल्शियम से भर जाएंगी हड्डियां, शरीर में भी आएगी जान photo icon4/6

अंजीर (Figs For Calcium)

हड्डियों की मजबूती को बनाए रखने के लिए सूखे अंजीर का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि ये भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। खासतौर पर जो लोग दूध का सेवन कम करते हैं, तो उन्हें सूखे अंजीर जैसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। नियमित रूप से इनका सेवन करना हड्डियों की मजबूती को बनाए रखता है। Also Read - बूढ़े होने के बाद भी हड्डियां नहीं पड़ेंगी कमजोर, बस डाइट में आज ही शामिल कर लें ये 5 फूड्स

सिर्फ दूध ही नहीं ये 5 चीजें खाएंगे तो कैल्शियम से भर जाएंगी हड्डियां, शरीर में भी आएगी जान photo icon5/6

सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds For Calcium)

बोन फ्रैक्चर जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन भी किया जा सकता है। सूरजमुखी के बीजों को भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, जिनका सेवन करना आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। सुबह या दोपहर के खाने में आप सूरजमुखी के बीजों को शामिल कर सकते हैं।

सिर्फ दूध ही नहीं ये 5 चीजें खाएंगे तो कैल्शियम से भर जाएंगी हड्डियां, शरीर में भी आएगी जान photo icon6/6

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables For Calcium)

पालक को छोड़कर अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना भी शरीर में कैल्शियम की कमी की पूर्ति करने में मदद कर सकता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Bone health: कमजोर हड्डियों को भी लोहे की तरह मजबूत बना देंगे ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source