मानसून में बीमार होते बच्चे
Monsoon Mai Baccho Ko Kya Na Khilaye: मानसून का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह बार-बार होने वाली बीमारियां भी लेकर आता है। खासकर अगर हम बच्चों की बात करें तो वे मानसून में सबसे ज्यादा बीमार होते हैं। इसका कारण है मौसम में नमी और गंदगी की वजह से बढ़ता बैक्टीरिया और वायरस, जिससे बच्चों की तबीयत बहुत ही जल्दी खराब होती है और जल्दी ठीक होने का नाम भी नहीं लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बच्चे की ये बीमारी खाने से आ रही हैं! और ये क्या खाने से ऐसा होता है, आइए हम इसके बारे में शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं, कि मानसून के लिए हानिकारक फूड्स कौन से हैं और बच्चों को हेल्दी रखने के लिए क्या उपाय हैं।
