सपनों से कैसे डील करें?
Ek Dream Repeat Hone Ka Karan: कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि उन्हें बार-बार एक ही सपना आता है। कभी गिरने का, कभी किसी से भागने का, कभी परीक्षा में फेल होने का या किसी पुराने रिश्ते का। ऐसे सपनों के बाद मन में सवाल उठता है कि क्या यह किसी मानसिक बीमारी का संकेत है या दिमाग कुछ कहना चाहता है। ऐसा क्यों होता है? इस बात का जवाब पाने के लिए हमने साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा से बात की। उन्होंने बताया कि बार-बार एक जैसे सपने आना आम बात है और ज्यादातर मामलों में यह बीमारी नहीं होती।' आइए और जानते हैं उन्होंने क्या कहा।