उम्र से पहले ही चेहरे पर पड़ने लगी झुर्रियां? शरीर में इन चीजों की कमी भी हो सकती है इसके पीछे का कारण

Chehre Par Jhuriyan Kyon Aati Hai: रिंकल्स व फाइन लाइन्स सिर्फ बढ़ती उम्र में ही नहीं बल्कि कुछ कारणों में उम्र से पहले भी देखी जा सकती हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में कुछ खास जानकारियां देने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : February 27, 2026 3:12 PM IST

1/6

चेहरे पर झुर्रियां क्यों पड़ती है

Causes of Wrinkles on Face: चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो जाने का मतलब यह नहीं है कि आप बूढ़े हो चुके हैं, क्योंकि बहुत से ऐसे अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिनके कारण कम उम्र में ही झुर्रियां आने लगती हैं। देखा जा रहा है कि आजकल 30 साल की उम्र से पहले ही महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं और इस कारण से उनका सारा निखार खराब हो जाता है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आ गई हैं, तो आप कितने भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके अपनी चेहरे को निखार लें लेकिन फिर भी आपको ऐसा नेचुरल निखार नहीं मिल पाएगा जैसा आप चाहते हैं। लेकिन अगर हम यह पता लगा लेते हैं कि आखिर किन कारणों से चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं और समय रहते उनके बचाव कर लेते हैं तो यह नौबत ही नहीं आती।

2/6

धूप में ज्यादा देर रहना

यह सच है कि हमारी स्किन के लिए धूप बेहद जरूरी होती है। लेकिन धूप से ज्यादा संपर्क, त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। खासतौर पर जो लोग ज्यादा समय तक तेज धूप में रहते हैं, तो उन्हें समय से पहले झुर्रियां पड़ने का खतरा  Also Read - खाना खाने के तुरंत बाद होने लगती है गैस? गर्मियों के ये 4 खास होममेड ड्रिंक्स से मिलेगी तुरंत राहत

3/6

धूम्रपान और शराब का सेवन

सिगरेट, हुक्का व स्मोकिंग करने के तरीके न सिर्फ आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इन्हें स्किन का दुश्मन भी माना जाता है। इसी प्रकार शराब का सेवन भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा जाता है। लंबे समय से शराब व धूम्रपान का सेवन कर रहे लोगों में कम उम्र से पहले झुर्रियां देखी जा सकती हैं।

4/6

खराब खानपान

हेल्दी डाइट लेना आपकी स्किन के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर आपकी डाइट में वे जरूरी पोषक तत्व नहीं है जो स्किन के हेल्दी रखने के लिए जरूरी होते हैं तो इससे भी स्किन कमजोर पड़ने लगती है और समय से पहले झुर्रियों जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। आजकल लोग ज्यादातर बाहर का तला-भुना और पैकिंग वाले फूड्स खाते हैं, जिनमें पोषक तत्व कम पाए जाते हैं। Also Read - कब करानी चाहिए अपने हार्ट की जांच? क्या लक्षणों का इंतजार करना है सही

5/6

खराब मानसिक स्वास्थ्य

आपकी स्किन पर आपके मानसिक स्वास्थ्य का असर भी काफी पड़ता है। अगर आपका मानसिक स्वास्थ्य लंबे समय से ठीक नहीं है और आपको तनाव, एंग्जायटी या डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो इसके कारण भी समय से पहले झुर्रियां आने जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं।

6/6

कैसे करें बचाव

अगर आप चाहते हैं कि आपको समय से पहले झुर्रियां न आएं तो इसका अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को अच्छा रखें। स्मोकिंग व ड्रिंकिंग जैसी बुरी आदतों से दूर रहें, अच्छा व पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और अपनी मेंटल हेल्थ को मैनेज रखें। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - बहस होने के बाद Gen Z रिश्ते को सुधारना क्यों नहीं चाहते? जानिए कैसे काम करती हैं उनकी Psychology