गर्दन के सुन्न होने का कारण
अक्सर लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से, खासकर ऑफिस में, शरीर में कई तरह की असुविधाएं हो सकती हैं, जिनमें से एक आम समस्या गर्दन का सुन्न होना है। यह समस्या तब अधिक होती है जब शरीर में कोई मूवमेंट न हो या अगर आपकी मुद्रा ठीक न हो। ये सिचुएशन घर पर भी हो सकती है जब आप लेटकर फोन देख रहे हों या गलत पोजीशन में सो रहे हों। आइए हम डॉक्टर श्रेय से विस्तार आए जानते हैं कि गर्दन सुन्न क्यों पड़ जाती है। साथ ही इस समस्या से राहत पाने के लिए 3 असरदार एक्सरसाइज भी जानेंगे।
