हार्ट में सुई जैसी चुभन क्यों होती है? जानिए इसके पीछे के 5 कारण

Needle Like Pain in Chest : सीने में सुई जैसी चुभन होने जैसे संकेतों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो कई बार गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने से बचें। आइए जानते हैं हार्ट में सुई जैसी चुभन क्यों होती है?

Written by Kishori Mishra | Published : September 3, 2025 12:12 PM IST

1/6

शरीर में सुई जैसी चुभन क्यों होती है?

Pricking pain in Heart : दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। क्योंकि इसके माध्यम से ही ब्लड शरीर के अन्य हिस्सों में सही ढंग से सप्लाई होता है। ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी है। हार्ट में अगर किसी तरह की दिक्कत हो जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। हम में से अक्सर हार्ट से जुड़ी परेशानी को हार्ट अटैक से जोड़ लेते हैं। लेकिन कई बार हार्ट अटैक के अलावा दिल से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं। इसके लक्षण अलग-अलग दिखाई देते हैं। कुछ लोगों को अचानक से हार्ट में चुभन जैसा महसूस होने लगता है, जो कुछ अलग-अलग समस्याओं की ओर इशारा करता है। ऐसे में हमें इस लक्षण को इग्नोर करने से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको हार्ट में चुभन किन कारणों से होता है, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं किन कारणों से हार्ट में सुई जैसी चुभन महसूस होती है?

2/6

फेफड़ों से जुड़ी समस्या

हार्ट में सुई जैसा चुभन होने के पीछे फेफड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से निमोनिया में इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को दिल में सुई जैसी चुभन होने के साथ-साथ सीने में दर्द, खांसते समय सांस फूलना, काफी ज्यादा खांसी की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय पर आपका इलाज हो सके।  Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

हार्ट बर्न में हो सकती है सुई जैसी चुभन

हार्ट बर्न होने की स्थिति में भी आपको सीने में सुई जैसी चुभन महसूस हो सकती है। इसके अलावा इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को पसीना आना, सांस फूलने जैसी परेशानी हो सकती है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की मदद जरूर लें।

4/6

कार्टिलेज में सूजन

कार्टिलेज में सूजन होने पर भी आपको सीने में सुई जैसी चुभन हो सकती है। मुख्य रूप से जब आप गहरी सांस लेते हैं, तो इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है। इस तरह की स्थिति में आपकी पसलियों में सूजन होने की समस्या हो सकती है।  Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

साइलेंट हार्ट अटैक का हो सकता है संकेत

सीने में चुभन या फिर हार्ट में चुभन जैसा फील होना कभी-कभी साइलेंट हार्ट अटैक के भी संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आप इस संकेत को इग्नोर करने से बचें। मुख्य रूप से अगर आपका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है या फिर पहले से शुगर से जुड़ी समस्या है, तो ऐसे में समय-समय पर हार्ट की जांच कराएं।

6/6

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज में भी सीने में चुभन जैसा फील होता है। दरअसल, इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों के गैस काफी ज्यादा बनने लगती है, जो सीने में जाकर भी चुभन का कारण बनता है। इसके अलावा सीने में जलन, मुंह का स्वाद खराब होने जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।  Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?