दौड़ते समय छाती में दर्द होने के क्या कारण हैं?

Verified VERIFIED By: Dr samir kubba

Running Chest Pain: क्या आपको भी दौड़-दौड़ते छाती में दर्द होने लगता है? अगर हां तो इसे नजरअंदाज न करें, ब्लकि डॉक्टर से जानें ऐसा क्यों होता है।

Written by Vidya Sharma | Published : September 17, 2025 7:21 PM IST

1/6

दौड़ते समय छाती में दर्द की समस्य

दौड़ते समय छाती में दर्द होना एक सामान्य समस्या है, जो कई बार लोगों को घबराहट में डाल देती है। यह हमेशा गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। इसके पीछे कारण साधारण भी हो सकते हैं और गंभीर भी। सही जानकारी पाने के लिए हमने धर्मशीला नारायणा हॉस्पिटल, दिल्ली के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर एंड हेड डॉक्टर समीर क़ुब्बा से बात की, आइए आपको बताते हैं उन्होंने दौड़ते समय छाती में दर्द होने की समस्या के क्या कारण बताए।

2/6

हृदय से जुड़े कारण

दौड़ते समय छाती में दर्द का सबसे गंभीर कारण हृदय संबंधी समस्या हो सकता है। यदि हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता या हृदय पर अचानक ज्यादा दबाव पड़ता है, तो दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द अक्सर दबाव जैसा होता है और कभी-कभी हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है। ऐसे लक्षण एंजाइना या दिल का दौरा होने का संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लेना आवश्यक है। Also Read - क्या हाई बीपी में चेस्ट पेन होना हार्ट अटैक की संभावना दिखता है?

3/6

मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी

हर छाती का दर्द हृदय से जुड़ा नहीं होता। कई बार दौड़ते समय छाती, कंधे या पसलियों की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ने से भी दर्द हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर हरकत या गहरी सांस लेने पर बढ़ जाता है और आराम करने पर कम हो जाता है। बिना वार्म-अप किए दौड़ना, अचानक तेज गति से दौड़ना या गलत तरीके से दौड़ना इसकी वजह बन सकता है।

5/6

पाचन से जुड़े कारण

छाती का दर्द केवल हृदय और फेफड़ों से ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र से भी जुड़ा हो सकता है। गैस्ट्रिक एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) के कारण पेट का अम्ल ऊपर भोजन नली में आकर जलन और दर्द पैदा करता है। यह दर्द कई बार दिल के दर्द जैसा लगता है और अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद दौड़ने पर ज्यादा महसूस होता है।

6/6

पानी और नमक की कमी

गर्मी में दौड़ते समय पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी नमक (इलेक्ट्रोलाइट्स) कम हो जाते हैं। इससे मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है, जो छाती में भी दर्द का कारण बनती है। लंबे समय तक दौड़ने वालों के लिए पर्याप्त पानी पीना और नमक की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी है। Also Read - इन 5 बीमारियों की वजह से बार-बार होता है सीने में दर्द, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास