रात के समय दूध में क्या मिलाकर पीना चाहिए?
Bedtime Milk Recipe : रात में बिस्तर पर जाने से पहले आयुर्वेद कुछ हेल्दी रुटीन फॉलो करने की सलाह देता है। इस रुटीन को फॉलो करने से अच्छी और गहरी नींद आती है। साथ ही शरीर की कई समस्याओं को भी आराम मिलता है। इस रुटीन में रात के समय सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना दूध पीना भी शामिल है। रात में सोने से पहले अगर आप नियमित रूप से 1 गिलास गुनगुना दूध पीते हैं, तो इससे कई तरह की शारीरिक परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं, अगर आप दूध के फायदों को दोगुना करना चाहते हैं, तो इसमें कुछ हर्ब्स भी एड कर सकते हैं। आयुर्वेद के इन हर्ब्स को दूध में मिक्स करके पीने से स्वास्थ्य की कई परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं रोजाना रात में दूध में मिक्स करके क्या लें?
