स्ट्रेस कैसे मैनेज करें?
Stress Manager Karne Ka Tarika: हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। यह दिन हम सभी को याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। वैसे तो आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में तनाव आम हो गया है, लेकिन लगातार तनाव हमारे शरीर और मन दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यही कारण है कि कुछ वैज्ञानिक शोधों में स्ट्रेस को मैनेज करने के उपाय भी बताए जा चुके हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। आज हम आपको इस लेख में साइकोलॉजिस्ट, मानवाधिकार और महिला अधिकारों की समर्थक डॉ मालिनी सबा द्वारा बताए ऐसे 5 स्ट्रेस मैनेजमेंट टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिन पर साइंटिस्ट भरोसा करते हैं।