Test For Heart Attack: ऐसा कौन सा टेस्ट है जिससे हार्ट अटैक का पहले ही पता लगाया जा सकता है

Heart Attack ke Liye Test: हार्ट अटैक से बचने के लिए जिस प्रकार सही लाइफस्टाइल और डाइट जरूरी है, उसी प्रकार कुछ लोगों के लिए कुछ टेस्ट भी जरूरी हो जाते हैं जिनकी मदद से हार्ट अटैक रिस्क का पता लगाया जा सकता है।

Written by Mukesh Sharma | Published : January 7, 2026 3:32 PM IST

1/6

हार्ट अटैक के लिए कौन सी जांच होती है?

Heart Attack ke Liye Konsa Test Hota Hai: मेडिकल साइंस पिछले कुछ दशकों में बहुत आगे बढ़ गया है, बड़ी-बड़ी टेस्टिंग की मशीनें आ गई हैं, जो गंभीर से गंभीर और छिपी हुई बीमारियों का भी पता लगा लेती हैं। मेडिकल में एआई टेक्नोलॉजी आ गई है, जिससे डॉक्टर और मरीजों दोनों को ही बहुत मदद मिलने लगी है। लेकिन इन सभी टेस्टिंग मशीनों का तभी पता लग पाएगा जब हमें इस बारे में पता होगा कि ऐसी चीजें भी मौजूद करती हैं। अब हार्ट अटैक के टेस्टों के बारे में ही बात कर लीजिए। हार्ट डिजीज बेहद गंभीर बीमारियां हैं, जिनसे कई बीमारियां होने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यहां तक कि कुछ टेस्ट हैं, जिनकी मदद से हार्ट की कंडीशन का पता लगाया जा सकता है और कुछ हद तक यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्ट अटैक आने का कितना खतरा है। इस तरह के टेस्ट मौजूद हैं और हर किसी को ऐसे ऐसे टेस्टों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना देरी किए ऐसे टेस्ट कराए जा सकें।

2/6

ट्रोपोनिन टेस्ट (Troponin Test For Heart Attack)

ट्रोपोनिन टेस्ट एक तरह का ब्लड टेस्ट है जिसकी मदद से समय रहते हार्ट मसल में हो रहे डैमेज का पता लगाया जा सकता है। अगर हार्ट मसल में थोड़ा बहुत भी डैमेज है तो टेस्ट रिजल्ट में इसे देखा जा सकता है। हार्ट मसल डैमेज यह बताती है कि दिल कितना कमजोर पड़ चुकी है और ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक आने के खतरे व उसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। Also Read - Fitness in Ramadan: क्या रमजान के दौरान वर्कआउट करना सही है?

3/6

अन्य ब्लड टेस्ट (Other Blood Test For Heart Attack)

कुछ प्रकार के ब्लड टेस्ट हैं, जिनकी मदद से हार्ट अटैक आने के खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है और लिपिड पैनल टेस्ट जिसकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल का पता लगाया जाता है, सीआरपी ब्लड जिसकी मदद से शरीर के अंदर इंफ्लेमेशन का पता लगाया जाता है व एचबीए1सी टेस्ट जिसकी मदद से पिछले 3 महीने के औसत शुगर लेवल का पता लगाया जाता है।

4/6

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG For Heart Attack)

हार्ट के लिए इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट को बेहद जरूरी टेस्ट माना जाता है और दिल के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए यह टेस्ट आमतौर पर सबसे पहले किया जाता है। इसे ईसीजी भी कहा जाता है और इसकी मदद से हार्ट की असामान्य गतिविधियों का पता लगाया जाता है। उदाहरण के लिए अगर हार्ट ब्लड पंप ठीक से नहीं कर पा रहा है या फिर उसे जरूरत से ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा है, तो ईसीजी की मदद से इसे देखा जा सकता है। Also Read - क्या वाकई मार्केट में मिलने वाले तेल बालों का झड़ना रोक सकते हैं? जानें क्या है इसका पक्का इलाज

5/6

इमेजिंग टेस्ट (Image Test For Heart Attack)

हार्ट अटैक के खतरे का पता लगाने के लिए इमेजिंग टेस्ट भी काफी कारगर माने जाते हैं और इनमें इकोकार्डियोग्राम, सीटी स्कैन, एमआरआई और न्यूक्लियर स्ट्रेस टेस्ट आदि शामिल हैं। ये सभी इमेजिंग टेस्ट हैं, जो अलग-अलग तरीके से काम करते हैं और हार्ट की कंडीशन के बारे में खास जानकारी देते हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य टेस्ट किए जा सकते हैं, जिनकी मदद से हार्ट अटैक आने का कितना खतरा है उसका पता लगाया जा सकता है।

6/6

कब कराएं ये टेस्ट (When To Get Tested)

इनमें से कई टेस्ट ऐसे हैं, जो आप सीधे जाकर कहा सकते हैं जबकि कुछ टेस्ट डॉक्टर आपके स्वास्थ्य की जांच करके फिर टेस्ट का पर्चा बनाते हैं। इसलिए आपको सीधे जाकर टेस्ट कराने की बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में बात करनी चाहिए। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - छोटे बच्चों के पेट में कीड़े होने के लक्षण क्या हैं? जानें कैसे करें उनका घर पर इलाज