दिल में सूजन के लक्षण
Symptoms Of Heart Swelling: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। आपने अक्सर अपने आसपास ऐसे कई लोग देखे होंगे, जो सर्दी-जुकाम, सीने में दर्द और हाथ-पैरों में सूजन आदि समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन ये लक्षण कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। जरा सोचिए कि जिसे आप साधारण सर्दी-जुकाम समझकर इग्नोर कर रहे हैं, वह असल में दिल में सूजन का संकेत हो सकता है। जी हां, दिल में सूजन के लक्षण साधारण फ्लू से मिलते-जुलते हो सकते हैं। दिल में सूजन को मेडिकल भाषा में मायोकार्डिटिस (Myocarditis) कहा जाता है। इस स्थिति में दिल की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। सही समय पर इलाज न लेने से हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का जोखिम बढ़ जाता है। दिल में सूजन होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन संकेतों की पहचान कर ली जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। तो आइए, जानते हैं दिल में सूजन के लक्षणों के बारे में विस्तार से -