hamburger icon
A
Read in English

एक्सरसाइज करते समय दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण, साधारण समझकर न करें इग्नोर

Symptoms of Heart Disease during Exercise : हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। वहीं, कुछ संकेत एक्सरसाइज के दौरान अधिक दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 21, 2025, 1:33 PM

एक्सरसाइज करते समय दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण, साधारण समझकर न करें इग्नोर photo icon1/6

एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं?

Heart Attack Signs During Exercise : आजकल कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें आपने सुना होगा कि डांस करते समय या फिर जिम करते वक्स व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इन खबरों को पढ़कर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठे होंगे, जिसमें पहला सवाल की एक्सरसाइज करते वक्त हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं? आखिर हमें कब पता चलेगा कि हार्ट अटैक आने वाला है? तो आपको बता दें कि एक्सरसाइज के दौरान अगर आप अपने शरीर की कुछ एक्टिविटीज पर ध्यान देते हैं, तो आपको हार्ट अटैक आने से पहले इसके बारे में पता चल सकता है। आइए जानते हैं एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक आने के लक्षण क्या ( Heart Attack Signs During Exercise ) हैं?

एक्सरसाइज करते समय दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण, साधारण समझकर न करें इग्नोर photo icon2/6

एक्सरसाइज करते समय अचानक से सिर घूमना

एक्सरसाइज करते समय चक्कर आना या फिर सिर घूमना हार्ट अटैक आने के संकेत हो सकते हैं। दरअसल, इस तरह के लक्षण शरीर में ऑक्सीजन न मिल पाने की ओर इशारा करते हैं, जिसकी वजह से ब्रेन में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में चक्कर या फिर सिर घूमने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखे, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें और अपनी जांच कराएं।  Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

एक्सरसाइज करते समय दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण, साधारण समझकर न करें इग्नोर photo icon3/6

फिजिकल वर्क करते समय सांस लेने में परेशानी

फिजिकल वर्क करते समय हल्का सा सांस फूलना सामान्य है। लेकिन अगर आपकी सांस काफी ज्यादा फूलती है या फिर सांस उखड़ने लगती है, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। इस तरह के संकेत हार्ट अटैक के हो सकते हैं। ऐसे में फौरन डॉक्टर के पास जाने की जरूरत हो सकती है।

एक्सरसाइज करते समय दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण, साधारण समझकर न करें इग्नोर photo icon4/6

काफी ज्यादा पसीना आना

एक्सरसाइज के दौरान पसीना आना सामान्य है, लेकिन अगर बिना किसी कारण अचानक ठंडा पसीना आए या पसीने से शरीर तर-बतर हो जाए, तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। ऐसा तब होता है जब दिल को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और शरीर स्ट्रेस में आ जाता है।  Also Read - क्या तेजी से बढ़ रहा स्ट्रेस भी प्लेटलेट कम कर सकता है? जानें तनाव कैसे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है

एक्सरसाइज करते समय दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण, साधारण समझकर न करें इग्नोर photo icon5/6

काफी ज्यादा थकान और कमजोरी होना

व्यायाम के दौरान अगर आप काफी ज्यादा थक जाते हैं या फिर आपको कमजोरी महसूस होती है, तो ऐसे संकेत हार्ट अटैक के दो सकते हैं। हार्ट अटैक आने से पहले लोगों को काफी थकान होने लगती है। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करने से बचें और फौरन डॉक्टर से जांच कराएं।

एक्सरसाइज करते समय दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 लक्षण, साधारण समझकर न करें इग्नोर photo icon6/6

हाथ और जबड़े में दर्द महसूस होना

एक्सरसाइज करते समय अगर आपके हाथों और जबड़े में दर्द महसूस हो रहा है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से संपर्क करें। मुख्य रूप से इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों का दर्द बाएं हाथ, गले और जबड़े तक फैल सकता है। ऐसे में तुरंत एक्सरसाइज बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।  Also Read - बवासीर के होते हैं ये लक्षण, जानें कैसे होगा इसका इलाज?