पुरुषों को भी होता है ब्रेस्ट कैंसर
जब भी ब्रेस्ट कैंसर की बात होती है, तो 10 में से 8 लोग इसे महिलाओं की बीमारी मानते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer in Men) हो सकता है। हां, इसकी संभावना महिलाओं की तुलना में कम होती है, लेकिन यह बीमारी पुरुषों को भी प्रभावित कर सकती है। सोनीपत स्थित एंडोमेड्रा अस्पताल की सीनियर अनकॉलिजिस्ट डॉ. वैशाली जामरे का कहना है कि 100 में से किसी एक पुरुष में ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी का मामला दर्ज किया जाता है। महिलाओं के मुकाबले अक्सर पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का पता देर से चलता है क्योंकि वे इस ओर ध्यान नहीं देते। जागरूकता की कमी के कारण लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिससे इलाज में देरी होती है। अक्टूबर का महीना जब ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जा रहा है।