सीटी स्कैन कराने के नुकसान
Side Effects of CT Scan: सीटी स्कैन मेडिकल साइंस के द्वारा अविष्कार की गई एक मशीन है, जिसने अविष्कार के बाद इसने करोड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की होगी। सीटी स्कैन अस्पतालों व लैब आदि में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली इमेजिंग तकनीकों में से एक है और जिससे लोगों को काफी फायदा भी मिल रहा है। लेकिन हर किसी के मन में सवाल रहता है कि क्या सीटी स्कैन कराने से शरीर को नुकसान भी होता है। सरल शब्दों में कहें तो हां इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा भी रहता है। लेकिन उसके पीछे कुछ कारक हैं, जिनके बारे में समझना जरूरी है। बार-बार सीटी स्कैन कराने से शरीर बार-बार रेडिएशन के संपर्क में आता है और ऐसे में शरीर के कई अंग डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है और कई बीमारियां भी हो सकती हैं।