हाथ-पैर सुन्न होने का कारण
Which vitamin cure numbness:अक्सर हम में से कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि बैठे-बैठे हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं। ये न सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों के साथ होता है बल्कि जवां लड़के-लड़कियां भी इस समस्या से परेशान हैं। हमारे शरीर ये परेशानियां तभी उत्पन्न होती हैं जब शरीर किसी पोषक तत्व की कमी से जूझ रहा हो। समस्या का इलाज ढूंढने के बजाय हम ऐसी छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं और यही छोटी-छोटी चीजें आगे चलकर हमारे लिए बहुत बड़ी बीमारी या समस्या का कारण बन सकती हैं। इसलिए आज हम आपको उस विटामिन के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कमी से बार-बार आपके हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं।
