समय से पहले बाल सफेद होना
आजकल बच्चा-बच्चा बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान है, खासकर अगर हम सफेद बालों की बात करें तो स्कूल-कॉलेज जाते बच्चों के सिर पर भी सफेदी छाने लगी है। एक समय था जब कभी 50 के बाद लोगों के बाल सफेद हुआ करते थे और आज स्कूल-कॉलेज जाते बच्चों के बालों पर भी सफेदी छाने लगी है। हम सिर पर एक भी सफेद बाल दिखते ही उन्हें काला करने के लिए घरेलू नुस्खे या फिर हेयर कलर इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे बाल समय से पहले सफेद क्यों होते हैं? (Bal samay se Pehle Safed kyu hote hain?) आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों के सफेद होने का कारण बन रहे हैं।