फेफड़ों के अलावा इन 5 अंगों को भी डैमेज करती है सिगरेट, इग्नोर नहीं करने चाहिए ये लक्षण

Cigarette ke Side Effects: सिगरेट, हुक्का या बीड़ी आदि किसी भी तरह का धूम्रपान करना सिर्फ आपके फेफड़ों को ही नहीं बल्कि इन इनके अलावा शरीर के इन 5 अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

Written by Mukesh Sharma | Published : August 7, 2025 6:53 PM IST

1/6

सिगरेट पीने से कौन से अंग डैमेज होते हैं

What Organ Does Smoking Affect the Most: सिगरेट या फिर किसी भी तरह का धूम्रपान करना आपके स्वास्थ्य के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है और हर कोई जानता है कि इसका सीधा असर आपके फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप अपने फेफड़ों को हेल्दी रखा चाहते हैं, तो जितना जल्दी हो सके स्मोकिंग को छोड़ना होगा। लेकिन ज्यादातर लोगों को बस यही लगता है कि सिगरेट या अन्य तरह के धूम्रपान जैसे बीड़ी, हुक्का व वेप आदि आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन वास्तव में सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, धूम्रपान न सिर्फ आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके साथ-साथ शरीर के कई अंदरूनी जरूरी अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। इस लेख में हम आपको फेफड़ों के अलावा उन 5 अंगों के बारे में बताने वाले हैं, जो सिगरेट पीने के कारण डैमेज होने लगते हैं।

2/6

1. गला

ज्यादातर लोगों को लगता है कि स्मोकिंग करने से लंग कैंसर और माउथ कैंसर का खतरा बढ़ता है, क्योंकि सिगरेट व अन्य धूम्रपान मुंह से किए जाते हैं और धुआं सारा फेफड़ों में जाता है, लेकिन बीच में गला भी आता है। जितना खतरा मुंह और फेफड़ों के कैंसर का होता है, उतना ही खतरा गले के कैंसर का भी होता है। स्मोकिंग करने वाले लोगों में गले के कैंसर के काफी लक्षण देखे जा चुके हैं। Also Read - दिल की धड़कन 100 से ज्यादा हो जाए तो क्या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है? ऐसे में क्या करना चाहिए

3/6

2. हार्ट

कई लोगों को अभी भी इस बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं है कि स्मोकिंग हार्ट को भी नुकसान पहुंचाता है और जो व्यक्ति जितना ज्यादा स्मोकिंग करता है, उनमें हार्ट अटैक आने का खतरा उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, स्मोकिंग से धमनियां व रक्त वाहिकाएं संकुचित होने लगती हैं, जिससे हार्ट पर ज्यादा जोर पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

4/6

3. ब्रेन

सिगरेट व अन्य धूम्रपान करने से न सिर्फ कैंसर का खतरा बढ़ता है, बल्कि इसके साथ-साथ स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। सिगरेट पीने वालों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं सख्त होने के कारण उनके फटने का रिस्क बहुत ज्यादा हो जाता है। Also Read - क्या वॉर की खबरें आपको कर रही हैं परेशान? डॉक्टर से बता रहे हैं संकट के दौर में कैसे करें मेंटल हेल्थ का ख्याल

5/6

4. किडनी

सिगरेट पीने का विपरीत प्रभाव हमारे गुर्दों तक भी जाता है, क्योंकि धूम्रपान से निकलने वाले बहुत सारे केमिकल व अन्य विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने का काम किडनी का भी होता है। इस प्रक्रिया के दौरान किडनी में कैंसर होने का खतरा भी रहता है, क्योंकि यह भी सिगरेट के उन टॉक्सिन्स के संपर्क में आती है।

6/6

5. ब्लैडर

धूम्रपान से निकलने वाले विषाक्त पदार्थ व केमिकल्स को फेफड़ों द्वारा ब्लड में रिलीज किया जाता है, जिससे बाद में ये किडनी द्वारा फिल्टर कर दिए जाते हैं और अपशिष्ट पदार्थ के रूप में मूत्र के साथ बाहर निकालने के लिए ब्लैडर में भेज दिए जाते हैं। जहां पर ब्लैडर इनके संपर्क में आता है और कैंसर का खतरा बढ़ता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - हल्की समझ कर पीते हैं पतली वाली सिगरेट? जबकि ये स्वास्थ्य को पहुंचा रही और भी ज्यादा नुकसान