सफेद होते बाल होने लगेंगे काले, आजमाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, जो जड़ से खत्म करेंगे प्रीमेच्योर वाइट हेयर

White Hair Remedy: अगर आपके बाल भी समय व उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं तो इस लेख में बताए आयुर्वेदिक नुस्खों को जरूर आजमाएं। ये आपके बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 3, 2025, 6:30 PM

सफेद होते बाल होने लगेंगे काले, आजमाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, जो जड़ से खत्म करेंगे प्रीमेच्योर वाइट हेयर photo icon1/6

आयुर्वेद में सफेद बालों का इलाज

Safed Balo Ko Kala Karne Ka Ayurvedic Nuskha: बालों से जुड़ी कई समस्याएं आम हैं, लेकिन सफेद बालों समस्या से हर कोई परेशान है। इससे न सिर्फ बड़े-बूढ़े परेशान हैं, बल्कि स्कूल कॉलेज जाते बच्चे तक परेशान हैं। एक-दो बालों का सफेद होने तो आम है, लेकिन सिर के सारे बाल सफेद हो जाएं, ये किसी डरावने सपने से कम नहीं है। इसलिए आज हम आपको सफेद बालों को नेचुरली काला करने के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका आप किसी भी उम्र में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए अब बिना देर किए प्रीमेच्योर वाइट हेयर को ब्लैक करने की रेमेडी जानें और यह भी जानें कि सफेद बालों को लेकर आयुर्वेद में क्या कहा गया है।

सफेद होते बाल होने लगेंगे काले, आजमाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, जो जड़ से खत्म करेंगे प्रीमेच्योर वाइट हेयर photo icon2/6

क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार तीन दोष होते हैं, वात, कफ और पित्त जो शरीर की गतिविधि को नियंत्रित करते हैं। पर्यावरण, भूगोल और प्राकृतिक आनुवंशिकी के आधार पर हर एक व्यक्ति में इन तीन दोषों का एक अलग मिश्रण होता है। इन दोष स्तरों में होने वाली किसी भी असमानता के कारण ही बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही आयुर्वेद में कहा गया है कि समय से पहले सफेद होना, जिसे आयुर्वेद में 'अकाल पलित्य' के नाम से जाना जाता है, पित्त-वात दोष में गड़बड़ी का परिणाम होता है। भ्राजक पित्त, पित्त दोष का ही एक प्रकार है जो बालों और त्वचा के रंग के लिए जिम्मेदार है। आइए अब हम बालों को काला करने का तरीका जानें। Also Read - क्या होम्योपैथी में सफेद बालों को काला करने का कोई उपाय है?

सफेद होते बाल होने लगेंगे काले, आजमाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, जो जड़ से खत्म करेंगे प्रीमेच्योर वाइट हेयर photo icon3/6

करी पत्ता और नारियल के तेल का इस्तेमाल (Curry Leaves And Coconut Oil)

एक ओर जहां करी पत्ता में विटामिन बी पाया जाता है जो हेयर फॉलिकल्स को बालों का कलर बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही नारियल का तेल नेचरली स्कैल्प को कूल रखने में मदद करता है। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आप एक-एक कप दोनों चीजें लें और उन्हें उबाल लें। फिर तेल को छानकर एक कंटेनर में भर लें और रोज लगाएं। ये आपके प्रीमैच्योर हेयर की समस्या को ठीक करने में मदद करेगा।

सफेद होते बाल होने लगेंगे काले, आजमाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, जो जड़ से खत्म करेंगे प्रीमेच्योर वाइट हेयर photo icon4/6

बादाम के तेल में मिलाएं नींबू का जूस (Almond Oil And Lemon Juice)

क्या आप जानते हैं कि ये दोनों ही सामग्री सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होती हैं? जी हां ये सच है। एक ओर जहां बादाम के तेल में विटामिन ई होता है जो बालों को जड़ से नरिश करने व प्रीमेच्योर ग्रे हेयर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। नहीं नींबू का रस हेयर ग्रोथ को बढ़ाने और उन्हें कलर देने का काम करता है। आपको बस इन दोनों को मिक्स करके अपने बालों पर लगाना है। 30 मिनट तक रखने के बाद हेयर वॉश कर लें और नियमित तौर पर इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से बाल सफेद होने रुक जाएंगे। Also Read - जड़ से काला होगा एक-एक सफेद बाल, 1 घरेलू नुस्खा दिखाएगा अपना कमाल

सफेद होते बाल होने लगेंगे काले, आजमाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, जो जड़ से खत्म करेंगे प्रीमेच्योर वाइट हेयर photo icon5/6

आंवला और मेथी का हेयर मास्क (Amla And Methi Hair Mask)

सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए आप 6 आंवला के दाने, 3 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच मेथी दाना का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इस हेयर मास्क को रात को सोने से पहले बालों पर लाएं और अगले दिन सुबह हेयर वॉश कर लें। धीरे-धीरे ग्रे हेयर की समस्या कम होने लगेगी।

सफेद होते बाल होने लगेंगे काले, आजमाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, जो जड़ से खत्म करेंगे प्रीमेच्योर वाइट हेयर photo icon6/6

ब्लैक टी से करें हेयर वॉश (Black Tea Hair Wash)

आपने देखा होगा कि बालों पर लगाने वाली मेहंदी का घोल बनाने के लिए चाय पत्ती के पानी का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ये बालों को काला करने में मदद करता है। इसलिए जब आप 1 कप पानी में 2 चम्मच चाय पत्ती और 1 चम्मच नमक डालकर उबालते हैं और फिर उस पानी से हेयर वॉश करते हैं तो ये वाइट हेयर की प्रॉब्लम को कम करने में फायदेमंद साबित होता है। इस आयुर्वेदिक नुस्खे को आप आजमा सकते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - 'जिंदगी में कभी बाल सफेद नहीं होंगे' कहकर पूनम देवनानी ने बताया नुस्खा, देगा कमाल का रिजल्ट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source