चेहरे पर बेसन में कच्चा दूध मिलाकर लगाने से क्या होता है? स्किन की यें 5 समस्याएं होंगी जड़ से दूर

Besan-Raw Milk For Skin: आपने कई बार अपने चेहरे पर बेसन और कच्चे दूध का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप इनके फायदों के बारे में जानते हैं? जी हां, ये दो आम सी चीजें आपकी स्किन की 5 समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : June 18, 2025 1:40 PM IST

1/6

चेहरे के लिए बेसन और कच्चा दूध

आपको घर पर रखी कई चीजें मिल जाएंगी, जो स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगी। जैसे दही, हल्दी और न जाने कितनी चीजें, जिसमें बेसन और कच्चा दूध भी शामिल है। आपने अपने चेहरे पर कई तरीकों से बेसन और कच्चे दूध का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप इन्हें चेहरे पर लगाने के फायदों के बारे में जानते हैं? बेसन और कच्चा दूध, दोनों ही अलग-अलग चीजें हैं लेकिन जब इन्हें मिलाकर एक साथ चेहरे पर लगाया जाता है तो इनके फायदे भी बढ़ जाते हैं। आइए हम बिना देर किए जानते हैं कि चेहरे पर बेसन और कच्चा दूध लगाने से त्वचा की कौन-कौन सी समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है। (Chehre Par Besan Or Kaccha doodh Lagane Se Kya Hota Hai?)

2/6

बेसन और कच्चे दूध से साफ होती हैं त्वचा की मृत कोशिकाएं (Milk-Besan Paste To Remove Dead Skin)

बेसन थोड़ा सा दरदरा होता है, जिसे त्वचा पर लगाने से ये स्क्रब की तरह काम करता है और स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन के लिए एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। वहीं साथ में मिला कच्चा दूध त्वचा को नरिश करता है और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। Also Read - बेसन से चेहरा साफ कैसे करें? जानिए 5 तरीके, जिनसे स्किन पर आएगी चमक

3/6

दाग-धब्बों को दूर करने में फायदेमंद बेसन-दूध (Milk-Besan Paste Dark Spots)

बेसन और कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे के दाग-धब्बे हल्के होते हैं, झाइयां हल्की होती हैं और स्किन टोन भी सुधरती है। अगर आप रोजाना बेसन और कच्चे दूध का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके चेहरे के दाग हल्के करने और त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा।

4/6

मुंहासों को कम करने में फायदेमंद (Milk-Besan Paste For Acne)

अक्सर गर्मी से हमारी त्वचा काली और मुंहासों से भरी नजर आती है, जिसका कारण धूल-मिट्टी और पसीना हो सकता है। ऐसे में अगर आप कच्चे दूध और बेसन का इस्तेमाल करें तो मुंहासों को बढ़ने से रोका जा सकता है। बेसन और कच्चा दूध पोर्स को साफ कर बंद होने से रोकते हैं, जिससे एक्ने-पिंपल्स की समस्या भी कम होती है। Also Read - चेहरे पर बेसन में मिलाकर लगाएं हल्दी और दही, झाइयां हो जाएगी खत्म

5/6

बेसन-कच्चे दूध से दूर होगी टैनिंग (Milk-Besan For Tanning)

धूप में घर से बाहर जाने पर हमारी त्वचा टैनिंग का शिकार हो सकती है, जिससे शरीर के खुले अंगों का रंग कहीं गहरा तो कहीं हल्का हो सकता है। बेसन और कच्चा दूध टैनिंग को दूर करने में फायदेमंद है। इसे रोजाना या एक-एक दिन के गैप में लगाकर आप अपने चेहरे सहित गर्दन और हाथों की टैनिंग को भी हल्का कर सकते हैं।

6/6

स्किन ब्राइटनिंग के लिए बेसन-दूध (Milk-Besan For Skin Brightening)

बेसन और दूध को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा में जमी गंदगी साफ होती है, जिससे रंग पहले से खिला-खिला नजर आता है। आप एक-एक दिन छोड़कर इस रेमेडी को अपने चेहरे पर लगाएं, धीरे-धीरे आपके चेहरे से दाग-धब्बे हल्के हो जाएंगे और त्वचा निखरने लगेगी। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - घर पर इन चीजों से आसानी से बनाएं फेस स्क्रब, चमक उठेगा चेहरा!