दालचीनी और शहद में हैं कई पौष्टिक तत्व
आयुर्वेद में दालचीनी और शहद को औषधी की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। शहद में विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। वहीं दालचीनी में एंटी बैक्टेरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन किया जाए तो शरीर में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे इनके मिश्रण से होने वाले 5 जबरदस्त फायदे।
