खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? जानें 5 फायदे

Saunf Or Jeera Ka Pani: कई लोग खाने से पहले या सुबह उठकर सौंफ और जीरा का पानी पीते हैं, लेकिन क्या इसे सिर्फ खाने से पहले ही पिया जा सकता है। आइए जानते हैं अगर आप सौंफ-जीरा का पानी खाने के बाद पीते हैं तो क्या होता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 5, 2025, 10:07 AM

खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? जानें 5 फायदे photo icon1/6

खाने के बाद सौंफ-जीरा पानी पीने से क्या होता है

Khane Ke Baad Saunf-Jeera Ka Pani Pine Ke Fayde: अक्सर कहा जाता है कि रोज सुबह उठकर सौंफ और जीरा का पानी पीना हमारे सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। ये सच भी है, लेकिन कई लोग सुबह पीना स्किप कर देते हैं और खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीते हैं। क्या, ऐसा करना सही है? जी हां, ये बिल्कुल सही है, सौंफ और जीरे का पानी सिर्फ मील से पहले नहीं बल्कि बाद में भी पिया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में इस खास पानी को खाने के बाद पीने के एक नहीं बल्कि 5 फायदों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें जानने के बाद आप सौंफ-जीरे का पानी अपनी डाइट में शामिल कर देंगे।

खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? जानें 5 फायदे photo icon2/6

ब्लोटिंग को कम करने में फायदेमंद

हम में से कई लोग पेट में गैस के दौरान पेट फूलने की शिकायत करते हैं। अक्सर कई महिलाएं ऐसा पीरियड्स के दौरान भी फील करती हैं, जिसमें उनका लोअर बैली स्टमक फूल जाता है। इसे ठीक करने के लिए आप सौंफ और जीरा का पानी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि इस चाय की तरह गर्म-गर्म पिएं, जिससे पेट को सेक भी मिलेगा और स्टमक हेल्थ भी बेहतर रहेगी। Also Read - सोने से पहले जीरा,अजवाइन और सौंफ का पानी पीने से दूर होंगी ये 3 हेल्थ प्रॉब्लम्स, नींद भी आएंगी जल्दी से

खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? जानें 5 फायदे photo icon3/6

डाइजेशन के लिए सौंफ और जीरा का पानी

अगर आप रात का खाना पचाने में आपको समस्या होती है और सुबह सही से पेट साफ नहीं हो पाता है तो रात को खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीकर सोएं। एक ओर जहां सौंफ में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है, वहीं जीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? जानें 5 फायदे photo icon4/6

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

अगर कुछ भी बाहर का खाने के बाद आपका पेट खराब हो जाता है, पेट में दर्द होने लगता है या स्टमक इंफेक्शन जल्दी हो जाता है तो रोजाना सौंफ और जीरे का पानी पीना शुरू कर दें। ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करेगा और आपको जल्दी से बीमार नहीं होने देगा। Also Read - खाली पेट जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से कम होगा बेली फैट, बढ़ेगी स्किन की भी चमक

खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? जानें 5 फायदे photo icon5/6

वजन घटाने में फायदेमंद

कई लोग ऐसे होते हैं जिनका कम खाने पर भी वजन बढ़ जाता है। ऐसे में अगर कोई भी अपना वजन घटाना चाहता है तो अपनी डाइट में सौंफ और जीरे का पानी शामिल कर दें। ये आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने, खाने को सही से पचाने व फैट को बढ़ने से रोकेगा।

खाने के बाद सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? जानें 5 फायदे photo icon6/6

हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आपकी स्किन डल नजर आने लगी है, चेहरे पर एक्ने-पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगी है या फिर त्वचा बेजान दिखने लगी है तो सौंफ और जीरे का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंक ये पानी आपके गट को हेल्दी रखने का काम करता है। अगर गट हेल्दी रहेगा तो स्किन भी अपने आप साफ और चमकदार नजर आएगी। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर लें जीरा और सौंफ का पाउडर, ठीक हो जाएंगी ये 5 समस्याएं

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source