रोजाना अमरुद के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से क्या होता है? जानें, इसके 5 जबरदस्त फायदे

Guava leaf Kadha Health benefits: अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए आपको इसके पत्तों से बने काढ़े के फायदों के बारे में बताते हैं।

Written by Kishori Mishra | Published : October 17, 2025 9:58 AM IST

1/6

अमरूद के पत्तों को उबालकर पीने से क्या होता है?

Guava leaf benefits: अमरूद खाना भला किसे पसंद नहीं होता। यह स्वाद में जितना अच्छा होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। दरअसल, यह तो आप जानते ही होंगे कि अमरूद खाने से पाचन अच्छा होता है और आपका पेट साफ होने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद ही नहीं इसके पत्ते भी सेहत का खजाना होते हैं। यदि इन्हें उबालकर पिया जाए, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए आपको अमरूद की पत्तियों के फायदे बताते हैं।

2/6

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो आंतों की सफाई करते हैं और गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं। ऐसे में आप अगर अपच, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो अमरूद के पत्तों के पानी का सेवन कर सकते हैं। Also Read - अमरूद के पत्तों के साथ किचन के इस मसाले का करें इस्तेमाल, डायबिटीज से लेकर मोटापा हो जाएगा कम

3/6

इम्यूनिटी बेहतर करे

अमरूद की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बदलते मौसम में आपको बीमार होने से रोकते हैं। ऐसे में जब मौसम बदल रहा हो, तो आप रोज एक कप अमरूद की पत्तियों का काढ़ा पी सकते हैं।

4/6

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे

जिन लोगों को ब्लड शुगर के घटने-बढ़ने की समस्या होती है, उनके लिए भी अमरूद की पत्तियां दवाई का काम करती हैं। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को बैलेंस करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद और इसकी पत्तियों का काढ़ा दोनों ही फायदेमंद होते हैं। Also Read - रोज सुबह चबा लें इस पेड़ की पत्तियां, अल्सर से लेकर डायबिटीज तक इन 5 बीमारियों में मिलेगा आराम

5/6

वजन घटाए

जो लोग अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं, वे अमरूद की पत्तियों के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। यह शुगर लेवल कंट्रोल करता है और वजन को बढ़ने से रोकता है। दरअसल, फाइबर से भरपूर अमरूद की पत्तियां मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करती हैं, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

6/6

अमरूद की पत्तियों का काढ़ा कैसे बनाएं

अमरूद की पत्तियों का काढ़ा बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 5-6 अमरूद की पत्तियां डालें और इस पानी को तब तक पकाएं, जब तक ये आधा न रह जाए। फिर इसे छानकर हल्का गुनगुना सा ही पी लें।  Also Read - फ्री में मिलने वाली इस पत्ती की चाय से बीमारियों को रखें दूर, 1 घूंट पीने से दिखने लगेगा फर्क