इन 7 आसान तरीकों से शहद और बादाम लगाएं- तुरंत पाएं ग्लोइंग और यंग स्किन

7 Tariko Se Chehre Par Badan Honey Lagane Ka Tarika: क्या आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाना चाहते हैं? अगर हां तो आइए आपको बताते हैं कि फेस पर बादाम और शहद का कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

Written by Vidya Sharma | Published : October 13, 2025 5:45 PM IST

1/6

चेहरे पर खूबसूरत निखार कैसे लाएं?

Badam Or Shahad Ko Face Par Kaise Use Kare: हम अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि पुराने जमाने में यह सब नहीं होता था। उस समय सभी महिलाएं अपनी त्वचा पर निखार लाने और बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती थीं। उन घरेलू नुस्खों में से दो चीजें हैं शहद और बादाम, जिन्हें इस्तेमाल करने का तरीका आज हम आपको बताने वाले हैं। आज हम आपको इस लेख में 7 तरीकों से बादाम और शहद फेस पर इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं।

2/6

बादाम के पेस्ट में डालें शहद

चेहरे पर बादाम लगाने का पहला तरीका है कि आप एक पत्थर पर 1 चम्मच दूध रखें और उसमें बादाम को घिसते हुए पेस्ट तैयार कर लें। 1 चम्मच के करीब पेस्ट निकाल लें और फिर इसमें शहद डालकर मिक्स कर लें। इसे आप अपने चेहरे पर लगाएं। यह आपकी स्किन को साफ और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा। Also Read - शादी के बाद कम हो गया स्किन ग्लो? जानें नई दिनचर्या किस तरह डालती है असर

3/6

बादाम और शहद से डार्क सर्कल्स कैसे हटाएं?

बादाम और शहद की मदद से आप आंखों के नीचे के काले घेरों को हल्का कर सकते हैं। आपको बस बादाम रोस्ट करके इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार करना है। अब इस पाउडर में 1 चम्मच शहद और विटामिन ई कैप्सूल डालकर मिक्स कर लें और अपनी आंखों सहित पूरे फेस पर लगाएं। ये नुस्खा डार्क सर्कल्स को कम करने में फायदेमंद साबित होगा।

4/6

बादाम से चेहरे पर निखार लाने का तरीका

आप 1 चम्मच बादाम का पेस्ट तैयार करें और उसमें 1 चम्मच शहद और दूध डालकर मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और फिर देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। यह नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। Also Read - चेहरे पर इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगा मनचाहा निखार, आज से ही करें स्किनकेयर रूटीन में शामिल

5/6

बादाम की एंटी-एजिंग रेमेडी

बादाम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो हमारी स्किन को जवां बनाने में मदद करता है। आपको बस करना यह है कि 1 चम्मच बादाम पाउडर में नारियल का तेल डालकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे फाइन लाइंस गायब होती हैं।

6/6

इन तरीकों से करें इस्तेमाल

बादाम और शहद को चेहरे पर इस्तेमाल करने के 3 और तरीके हैं। आप चाहें तो शहद को डायरेक्ट अपने फेस पर लगा सकते हैं। उसी तरह बादाम का पेस्ट भी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप एक बार में बादाम का पेस्ट या पाउडर बनाकर स्टोर कर लें और जब चेहरा डल दिखे तो फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर लें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - सर्दियों में डल हो गई है आपकी स्किन, तो अपनाएं ये 5 टिप्स, जिनसे बढ़ेगा त्वचा का निखार