hamburger icon
A
Read in English

सुबह और रात को पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, स्किन बनेगी क्लियर और ग्लोइंग

क्या आप भी रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं और नींद पूरी करते हैं, लेकिन फिर भी स्किन डल नजर आती है? अगर हां तो आज से ये ड्रिक्स पीना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : May 27, 2026, 12:49 PM

सुबह और रात को पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, स्किन बनेगी क्लियर और ग्लोइंग photo icon1/6

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या पिएं?

देखें हेल्दी स्किन के लिए कुछ आदतें हैं, जो हर किसी को अपनानी चाहिए। इतना तो हम सभी जानते हैं कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना दो से तीन लीटर पानी, हेल्दी डाइट और 7-8 घंटे की नींद बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। लेकिन कई बार सिर्फ इन 3 रूल को फॉलो करने से भी कुछ नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्किन को सुधारने का काम करते हैं, उसे ग्लोइंग बनाने का नहीं। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी मॉर्निंग से लेकर नाइट डाइट में फॉलो कर सकते हैं। क्योंकि इन्हें बनाना भी बहुत आसा है, इसलिए यह आपके समय की भी बचत करेंगे। तो फिर आइए बिना देर किए हम इस ग्लोइंग स्किन देने वाली ड्रिंक्स को बनाने का तरीका जानें।

सुबह और रात को पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, स्किन बनेगी क्लियर और ग्लोइंग photo icon2/6

चेहरे पर निखार लाने के लिए सुबह क्या पिएं?

देखें आप रोजाना गर्म पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं। यह आपके डाइजेशन को समूद रखने और बॉडी के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही स्किन को नेचुरली डिटॉक्सीफाइ कर, डलनेस को कम करने और त्वचा के निखार को कई गुना बढ़ाने में मदद करता है। Also Read - मानसून में पैरों में सूजन क्यों बढ़ सकती है? ये हो सकती हैं वजहें

सुबह और रात को पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, स्किन बनेगी क्लियर और ग्लोइंग photo icon3/6

गाजर का जूस बढ़ाएगा चेहरे का निखार

बता दें कि गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटिन होते हैं। ये इतनी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं कि हमारी डैमेज स्किन को रिपेयर करने, टिशू हेल्थ को इम्प्रूल करने, स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने और सनडैमेस से स्किन प्रोटेक्शन करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन खुरदुरी रहती है तो गाजर का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सुबह और रात को पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, स्किन बनेगी क्लियर और ग्लोइंग photo icon4/6

रात को पिएं ये ग्लोइंग स्किन ड्रिंक

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हल्दी वाला दूध हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है। लेकिन स्किन के लिए भी हल्दी वाला दूध बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजदू एंटीऑक्सीडेंट्, स्किन रिपेयरिंय गुण, एंटी इंफ्लामेटरी गुण और ब्राइटर कॉम्प्लेक्स हमारी त्वचा तक पहुंचकर स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने और ग्तो को नेचुरली बढ़ाने में मदद करते हैं। Also Read - बच्चों को बारिश में खेलने देना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

सुबह और रात को पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, स्किन बनेगी क्लियर और ग्लोइंग photo icon5/6

कॉलेजन बढ़ाने के लिए पिएं अनार का जूस

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए, कॉलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए, पिग्मेंटेशन को कम करने और स्किन को नेचुरली ग्लोइंह बनाने के लिए अनार का जूर पीना फायदेमंद होता है। यह खून के प्रवाह को बढ़ाकर स्किन सेल्स तक ऑक्सीजन की बेहतर सप्लाइ करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये जूस त्वचा को पॉल्यूशन से होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायक है।

सुबह और रात को पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, स्किन बनेगी क्लियर और ग्लोइंग photo icon6/6

ग्लोइंग स्किन के लिए कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी मन को शांत करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। साथ ही स्ट्रेस लेवर को कम करने का काम करती हैं, जो अक्सर हमारी कई स्किन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। इस चाय को पीने के बाद आपकी स्लीप क्वालिटी सुधरेगी, जिससे स्किन बेहतर बनेगी। अगर आपके फेस पर मुंहासे हैं तो ये उन्हें कम करने में भा मदद करेगा। Also Read - प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड लेना जरूरी क्यों होता है? जानें इस सप्लीमेंट का महत्व