चेहरे पर निखार लाएंगे ये 5 नेचुरल जेल, दाग-धब्बों और झाइयों से मिलेगा छुटकारा

Healthy Skin Ke Liye Gel: क्या आपकी स्किन पर भी बार-बार एक्ने आ जाते हैं या पुराने दाग-धब्बे जाने का नाम नहीं ले रहे हैं? अगर हां तो आइए आपको बताते हैं इनसे कैसे छुटकारा पाएं।

Written by Vidya Sharma | Published : February 12, 2026 10:51 AM IST

1/6

हेल्दी स्किन के लिए जेल

Face Ke Liye Natural Gel: बदलते मौसम और बढ़ती उम्र के साथ हमारी त्वचा में भी कई बदलाव आते हैं। यह बदलाव कई तरह के हो सकते हैं, जैसे त्वचा पर अधिक तेल जमा होना, एक के बाद एक फोड़े-फुंसियां होना, चेहरे के कुछ हिस्सों की स्किन का ड्राई हो जाना और स्किन डल नजर आना आदि। हम सभी महिलाएं इस तरह की कई समस्याओं का सामना करती हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए हम न जाने कितनी तरह के स्किन केयर और मेडिसिन का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी नतीजा मनचाहा नहीं मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पास नेचुरल सॉल्यूशन होने के बाद भी हम केमिकल का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर आसानी से बनाए जा सकने वाले 5 ऐसे फेस जेल के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके चेहरे से दाग-धब्बों व झाइयों को कम करने में मदद करेंगे।

2/6

एंटी-एजिंग जेल

हम आपको सबसे पहले एंटी-एजिंग जेल बनाने का तरीका बताने वाले हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल और उसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स करना है। इस जेल को आप स्टोर करके भी रख सकते हैं। रोज रात को सोने से पहले यह जेल अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सुबह तक सूखने के लिए छोड़ दें। सुबह आप फेस वॉश कर सकते हैं और डेली स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं। Also Read - Bigg Boss फेम अनुराग डोभाल ने शेयर किया 'Last Vlog', परिवार ने किया मेंटली हैरेस, बोले- जीने लायक नहीं छोड़ा

3/6

एंटी-स्कार जेल

हमारे चेहरे पर कैसे भी एक्ने-पिंपल्स हों, लेकिन आखिर में उनके दाग-रह ही जाते हैं। इसलिए आप एलोवेरा जेल में 1-2 चम्मच आलू का रस डालकर मिक्स करके अपने फेस पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। रोजाना रात या सुबह के समय इस जेल को लगाने से हफ्तेभर में ही आपकी स्किन क्लियर हो जाएगी और रंगत निखरने लग जाएगी।

4/6

फेशियल ग्लो जेल

अगर आपकी स्किन डल दिखने लगी है तो आप एलोवेरा जेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच चुकंदर का जूस और आधा चम्मच दूध डालकर अच्छे से मिला लें। आप रोज इस नुस्खे को अपने फेस पर इस्तेमाल कर सकते हैं और नेचुरल पिंकिंश ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। Also Read - गर्मियों में छाछ पीने का सही समय क्या है और इससे क्या फायदे मिलेंगे

5/6

स्किन टेक्सचर इम्प्रूव करने वाला जेल

अगर आपकी स्किन खुरदरी है या चेहरे के पोर्स बड़े हैं तो आप आधी कटोरी चावल के पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर मिक्स करके लीक्वीड जेल बना सकते हैं। इसे रोज आप मॉइस्चराइजर की तरह अपने फेस पर लगाएं। यह आपकी स्किन को ग्लासी शाइन देने और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।

6/6

स्किन टोन को इवन करने वाला जेल

आपने गौर किया होगा कि हमारा माथा हल्का डार्क दिखता है और बाकी हिस्सा सफेद। इसका कारण आपकी अन-इवन स्किन टोन है। अगर आप अपनी स्किन को समान टोन को बनाना चाहते हैं तो शहद में आलू का रस मिलाकर अपने चेहरे के डार्क हिस्से पर लगाएं। यह आपकी स्किन टोन को इवन बनाने में मदद करेगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Bariatric Surgery: क्या सच में सेफ है वजन घटाने वाली सर्जरी? जीवन में क्या आते हैं बदलाव